टायर चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
267
Police arrested the accused who stole tires
Police arrested the accused who stole tires

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दुकान से टायर चोरी करने के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान राहुल वासी बास हांसी हाल आबाद लाम्बा होटल कनीना रोड दादरी के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपित नशे का आदी है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शिकायतकर्ता शिवकुमार वासी बवानियां ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में टायर चोरी की शिकायत दी थी, जिस पर मामला दर्ज किया गया था।

आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने महेंद्रगढ़ में सैनी पेट्रोल पंप के पास राधा कृष्ण टायर ट्रेडर्स के नाम से दुकान कर रखी है। उसने बताया कि 9 अक्टूबर की रात को उसने दुकान के बाहर टायर रखे थे, लेकिन अगले दिन उसे दुकान के बाहर टायर नहीं मिले और नजदीक एक दूसरी दुकान से भी टायर चोरी हो गए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ टायर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ये भी पढ़ें : दीपावली पर पटाखों का प्रयोग ना करके दीप जलाकर ही दीपावली का पर्व मनाएं : सिविल सर्जन

ये भी पढ़ें :जिला पुलिस द्वारा शहीदों के सम्मान में किया कार्यक्रम

ये भी पढ़ें : बी.आर.डी.एम. पब्लिक स्कूल में कंडील व झालर बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ये भी पढ़ें : हर घर खुशियों की दीपावली थावर को पक्का मकान देगा संस्थान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE