कमेटी के पूर्व सस्पेंड सचिव पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया

0
261
Police arrested former suspended secretary Pawan

इशिका ठाकुर,करनाल:

धान खरीद में घोटाला: जुंडला मंडी कमेटी के पूर्व सस्पेंड सचिव पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया।

करनाल जिले के जुंडला अनाज मंडी में धान खरीद में घोटाले के आरोप में 22 दिन बाद आखिरकार मंडी सचिव पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों की बाबत पूछताछ करेगी।

अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की

करनाल के जुंडला अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर चार राइस मिलर की जांच की। यहां करीब 65000 क्विंटल धान का रिकार्ड नहीं मिला। यह धान मंडी से निकला, लेकिन मिल परिसरों तक नहीं पहुंचा। इस आरोप में चार राइस मिलरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसमें आनंद फूड, केएन फूड्स के मालिकों के नाम शामिल रहे। बाद में पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर सरकार ने पवन चोपड़ा को सस्पेंड कर दिया था।

अब उसे भी गिरफ्तार किया गया है। इससे यह साबित हो रहा है कि मंडी में धान खरीद सीजन में भारी गड़बड़ी को अंजाम दिया गया है। यह गड़बड़ी स्थानीय स्तर पर पकड़ में भी नहीं आई। यदि सीएम फ्लाइंट टीम छापेमारी न करती तो सरकारी धान खरीद में हुआ इस घोटाले को दबा दिया गया था।

बड़े पैमाने पर हुआ धान खरीद घोटाला

करनाल जिले की जुंडला मंडी के धान घोटाला तो सीएम फ्लाइंग टीम की मुस्तैदी से सामने आ गया। इसके अलाव भी जिले की अन्य मंडियों में भी जम कर घोटाला हुआ है। अब जिस तरह से जुंडला मंडी के तत्कालीन सचिव पवन चोपड़ा को गिरफ्तार किया गया है, इससे निश्चित ही इस तरह के घोटाले को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की शुरुआत हुई है। पवन चोपड़ा की इस घोटाले में शुरू से ही भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। लेकिन उसे सस्पेंड कर बचाने की कोशिश हो रही थी। आखिरकार अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच अब आगे किस दिशा में जाती है। बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें : बचपन प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया हैलोविन दिवस अर्थात आत्माओं का दिवस

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE