PM Modi Mathura Visit: विकास से दूर नहीं रहेंगे मथुरा और ब्रज, होंगे भगवान के दिव्य दर्शन

0
49
PM Modi Mathura Visit
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi Mathura Visit, जयपुर/मथुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कल राजस्थान में चुनावी सभा के बाद भगवान कृष्ण की नगरी में चल रहे ब्रज रज उत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंच गए और उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा पहुंचने पर पीएम का अभिनंदन किया। बता दें कि संत मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्रज रज उत्सव मनाया जा रहा है।

  • ब्रज रज उत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री

भगवान कृष्ण से लेकर मीरा बाई तक का गुजरात से अलग रिश्ता

मोदी श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। गुरुवार शाम को सबसे पहले वह श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां गर्भगृह में उन्होंने पूजा की और फिर वह ब्रजरज उत्सव में पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा, भगवान कृष्ण से लेकर मीरा बाई तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा, मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे। मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है। उनका अंतिम समय भी गुजरात में ही बीता था।

अयोध्या में तो आ चुकी है प्राण प्रतिष्ठा की तिथि

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद ब्रज-भूमि को वह महत्व नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। मथुरा और ब्रज अब विकास की इस दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। विश्वनाथ धाम, उज्जैन में महाकाल धाम, केदारघाटी में केदार के दर्शन कर लाखों भक्त धन्य हो रहे हैं। अयोध्या में तो प्राण प्रतिष्ठा की तिथि आ चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब मथुरा में भी भगवान के दर्शन और भी दिव्यता के साथ होंगे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन पूजन की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की

पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन पूजन की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दिव्य पूजन का सौभाग्य मिला। ब्रज के कण-कण में बसे गिरधर गोपाल के मनोहारी दर्शन ने भाव-विभोर कर दिया! मैंने उनसे देशभर के अपने सभी परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मथुरा आगमन से पहले गुरुवार को पहले राजस्थान के देवगढ़ में बरसे पीएम

इससे पहले पीएम मोदी ने राजस्थान के राजसमंद जिले के देवगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज तक इससे (कांग्रेस) बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी, इसलिए राज्य के जन जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि जल हो, नभ हो या थल हो, कांग्रेस का पंजा हमेशा देश के लोगों को लुटने का काम करता है। उनका काम ही लूटना है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE