PM Modi Egypt Visit: मोदी मिस्र के सर्वोच्च अवॉर्ड ‘आर्डर आफ द नाइल’ से सम्मानित

0
256
PM Modi Egypt Visit
मिस्र के सर्वोच्च अवॉर्ड ‘आर्डर आफ द नाइल’ से मोदी सम्मानित

Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi Egypt Visit, काहिरा:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 और 25 जून को मिस्र के दो दिवसीय दौरे पर थे और रविवार को उन्हें मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘आर्डर आफ द नाइल से नवाजा गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने द्विपक्षीय बैठक से पहले भारतीय प्रधामनंत्री को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। इससे पहले दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

मिस्र के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर विचार करे भारत : निर्यातक

भारतीय निर्यातकों ने इस बीच कहा कि भारत को म्रिस के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत करने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि भूमध्यसागरीय देश कृषि उत्पादों, इस्पात वस्तुओं और हल्के वाहनों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू उद्योग के लिए बड़ी संभावनाएं रखता है। शनिवार शाम को पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे थे। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबाउली ने उनका काहिरा एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

मिस्र में भारत के एंबेसडर अजीत गुप्ते…

मिस्र में भारत के एंबेसडर अजीत गुप्ते ने कहा कि भारत और मिस्र के व्यापारिक संबंध चार हजार साल पुराने हैं। उन्होंने कहा, मोदी की इस यात्रा से संबंध और मजबूत होंगे। 1997 के बाद किसी भारतीय पीएम की मिस्र की यह पहली राजकीय यात्रा है। पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में अपने रिश्तों को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी भारत सरकार के लिए यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने काहिरा में यहां उन्होंने पहले विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक राष्ट्रमंडल ने बनवाया है। यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध के में अपनी जान गंवा दी थी इसके अलावा पीएम मोदी ने अल-हकीम मस्जिद का भी दौरा किया था।

देश सेवा में अहम योगदान पर मिलता है ‘आर्डर आफ नाइल’

इजिप्ट में इसे ‘किलादात अल नाइल’ कहा जाता है। सुल्तान हुसैन कामिल ने 1915 में इसकी शुरुआत की थी। यह अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने देश सेवा में अहम योगदान दिया हो। 1953 में मिस्र गणतंत्र बना और इसके बाद ‘आॅर्डर आॅफ नाइल’ को देश के सर्वोच्च सम्मान का दर्जा दिया गया। इसमें जो नाइल शब्द है, वो दरअसल नील नदी से जुड़ा है। इस अवॉर्ड की चार कैटेगरीज हैं।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE