Monsoon Update: मानसून दिल्ली से मुंबई तक एक्टिव, दोनों जगह 62 साल बाद साथ एंट्री

0
157
Monsoon Update
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को भारी बारिश के बाद उफान पर ब्यास नदी।

Aaj Samaj (आज समाज), Monsoon Update, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से महाराष्टÑ तक व उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश व हरियाणा सहित अधिकतर राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। मानसून की पहली बारिश ही हिमाचल के कुल्लू व मंडी जिले में कई लोगों के लिए आफत बन गई। शनिवार रात कुल्लू में हुई भारी बारिश के चलते करीब आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हरियाणा के पंचकूला में कार सवार महिला घग्गर नदी के तेज बहाव में बह गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।

  • हिमाचल के कुल्लू व मंडी में आफत की बारिश, वाहन क्षतिग्रस्त 
  • बारिश के कारण मुंबई में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया

1961 में दिल्ली-मंंबई में सेम डे आई थी मानसून

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली और मुंबई में रविवार को मानसून ने एक साथ दस्तक दी और 62 वर्ष में यह पहला मौका है जब दोनों जगह एक साथ मानसून पहुंचा हो। इससे पहले 21 जून 1961 को दिल्ली-मंंबई में एक ही दिन मानसून की एंट्री हुई थी। शनिवार से हो रही बारिश के कारण मुंबई में जेजे फ्लाईओवर पर पानी भर गया। शहर में अब भी बारिश का अलर्ट है।

22 राज्यों में 4 चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर सहित देश के लगभग 22 से ज्यादा राज्यों में अगले चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अन्य राज्यों में झारखंड, मध्यप्रदेश, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल शामिल हैं जहां बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कई राज्यों में मानसून तय समय जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में भी शनिवार को एक ही दिन मानसून ने दस्तक दी।शनिवार को पांच और राज्यों, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई।

उत्तराखंड और मध्यप्रदेश का हाल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से काफी देर तक बारिश जारी रही है। मौसम विभाग ने नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत सात जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में मानसून आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे, लेकिन प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंडला से मध्यप्रदेश में एंट्री कर चुका मानसून 28-29 जून तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने से रविवार तक बीते 72 घंटे में 7 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अब भी राज्य में बारिश का अलर्ट है।

असम : अब भी 19 जिलों में पानी भरा

असम में बारिश और बाढ़ के चलते अब भी 19 जिलों में पानी भरा हुआ है। यहां के 4.89 लाख लोग इसके चलते प्रभावित हैं। इन इलाकों में ट्रांसपोर्टेशन की समस्या आ रही है, जिसके चलते सब्जियों की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में गुवाहाटी में सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है।

 पंचकूला : घग्गर नदी में कार सहित बही महिला, कालका-शिमला रेल ट्रैक बंद

हरियाणा में प्री-मानसून बारिश के चलते पंचकूला में घग्गर नदी उफान पर चल थी और पानी के तेज बहाव में एक कार फंस गई। कार में सवार महिला चालक को स्थानीय लोगोें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। राज्य के गुरुग्राम में रविवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया और वाहन चालकों परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर भूस्खलन और पेड़ गिरने के चलते ट्रैक कालका-शिमला रेल ट्रैक बाधित हो गया जिसके कारण सभी ट्रेनें रद कर दी गई हैं। कालका से सुबह चलने वाली दो ट्रेनें रविवार को आधे रास्ते से लौटीं है।

दिल्ली में करंट लगने से महिला की मौत, चंड़ीगढ़ आ रही थी साक्षी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा की करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। साक्षी ने पानी से बचने के लिए स्टेशन के बाहर बिजली का खंभा पकड़ लिया, जिससे उसे करंट लग गया। महिला के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने कहा कि हम लोग चंड़ीगढ़ जा रहे थे। मैं पार्किंग एरिया में था, जब मुझे मेरी बेटी की मौत के बारे में पता चला। मुंबई के घाटकोपर में राजवाड़ी कालोनी में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। इसमें छह लोग दब गए। उन्हें बाद में बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE