PM-KUSUM Campaign किसानों को नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित : सुधा

0
542
PM-KUSUM Campaign

 

PM-KUSUM Campaign किसानों को नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित : सुधा

  • पीएम-कुसुम अभियान के तहत किसानों को सोलर पंप स्थापित करने के लिए प्रदान की जा रही है सब्सिडी

इशिका ठाकुर, कुरुक्षेत्र : 

PM-KUSUM Campaign : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार किसानों को कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के लिए नवीनतम कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। सरकार द्वारा नई तकनीकों पर किसानों को सब्सिडी दी जा रही है जिसका प्रदेश के किसान खूब फायदा उठा रहे है।(PM-KUSUM Campaign) प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महा अभियान (पीएम-कुसुम) के तहत सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने में हरियाणा सोलर वाटर पम्पों के संचालन के साथ देश का अग्रणी राज्य है।

प्रदेश में कृषि योग्य लगभग 80 लाख एकड़ भूमि

विधायक सुभाष सुधा ने दूरभाष पर बातचीत करते हुए कहा कि इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई संबंधी सुविधा के लिए सोलर पंप स्थापित करने हेतु राज्य सरकार की तरफ से 45 फीसद व केंद्र सरकार की तरफ से 30 फीसद सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस तरह से कुल 75 फीसदी आर्थिक सुविधा सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है। किसानों को महज अपनी तरफ से 25 फीसद ही खर्च करना होता है। सरकार की यह योजना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काफी उपयोगी साबित हो रही है, (PM-KUSUM Campaign) क्योंकि आमतौर पर किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रदेश में कृषि योग्य लगभग 80 लाख एकड़ भूमि है। इसमें से 75 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई हो पाती है। शेष भूमि पर सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए सोलर पंप किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प हैं। सोलर पंप लगाने से किसानों का डीजल बचेगा और आय में भी वृद्धि होगी।

वर्ष 2014 तक केवल 492 सोलर पम्प ही लगवाए गए

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा में आज से 7 वर्ष पहले ना के बराबर कार्य था। वर्ष 2014 तक केवल 492 सोलर पम्प ही लगवाए गए थे। (PM-KUSUM Campaig) वर्तमान सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का रोडमैप तैयार किया। इसके पहले चरण में 50 हजार सोलर पम्प सेट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले 7 वर्षो में 25897 सोलर पम्प सेट लगाए हैं। वर्ष 2021-22 के लिए 22 हजार सोलर पंप देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, (PM-KUSUM Campaign) जिसमें से अब तक 15 हजार सोलर पंप प्रदान किए जा चुके हैं तथा शेष 7 हजार सोलर पंप मार्च 2022 तक दे दिये जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 22-23 में 50 हजार सोलर पम्प लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जो किसान सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम लगाना चाहते हैं, उन्हें सरल हरियाणा.जीओवी.इन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की कोई भी हार्ड कॉपी विभाग/हरेडा द्वारा स्वीकृत नहीं की जाएगी। पीएम कुसुम योजना किसानों के लिए जोखिम मुक्त आय प्रदान करती है, भूजल के अत्यधिक दोहन को रोकने की क्षमता, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करना, कृषि में कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करती है। भौगोलिक दृष्टि से हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जहां वर्ष के दौरान 320 दिन सूर्य की रोशनी अधिक मिलती है, जो सौर ऊर्जा का प्राकृतिक स्त्रोत है। (PM-KUSUM Campaig हरियाणा के बाद अब अन्य राज्य भी इस योजना के तहत किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य कर रहे है।

Also Read : Russia Attacks Ukraine Day 8 जर्मनी ने मदद को बढ़ाए हाथ, यूक्रेन को देगा 2,700 मिसाइलें

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE