Mumbai Help Desk ने हरियाणा के 10 और छात्रों को किया रिसीव

0
343
Mumbai Help Desk

Mumbai Help Desk

अब तक 19 छात्रों को रिसीव कर चुका है मुंबई हेल्प डेस्क
हेल्प डेस्क पर मिली मदद के लिए छात्रों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़
हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थापित किए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस लौटने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही हैं। आज मुंबई हेल्प डेस्क ने हवाई अड्डे पर हरियाणा के 10 और छात्रों का स्वागत किया। हेल्प डेस्क ने उन्हें 1000 रुपये नकद व दिल्ली के लिए फ्लाइट टिकट प्रदान किया। मुंबई पहुंचे इन छात्रों में कुरुक्षेत्र के मनीष कुमार, फरीदाबाद के हिमांशु, अंबाला के रोहित सिंह नैन, जींद के विवेक चहल और राहुल चहल, यमुनानगर की मानसी शर्मा, करनाल की दीक्षा, यमुनानगर के भूपेंद्र सिंह, करनाल के प्रतीक और पलवल के प्रदीप शामिल हैं।

Mumbai Help Desk द्वारा अब तक 19 छात्रों को रिसीव किया जा चुका है। सकुशल अपने देश पहुंचने पर छात्र व छात्राओं ने हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारियों, हरियाणा सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने छात्रों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार के सहयोग से यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाया जाएगा। छात्र और परिजन धैर्य रखें, सरकार उनके साथ हरदम खड़ी है। अगले कुछ दिनों में सभी नागरिकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा सरकार की ओर से स्थापित किए गए हेल्प डेस्क छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की जा रही है। इस सहायता के लिए छात्रों के साथ-साथ उनके परिजन, हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Mumbai Help Desk

Read Also : Live Program of Radio Gramodaya बच्चों को पीटा तो हो सकता है तीन साल का कारावास

Also Read : Russia Attacks Ukraine Day 8 जर्मनी ने मदद को बढ़ाए हाथ, यूक्रेन को देगा 2,700 मिसाइलें

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE