Plywood Dealer Yamunanagar : तंजानिया से उम्मीद लेकर लौटे प्लाईवुड व्यापारी

0
149
तंजानिया से उम्मीद लेकर लौटे प्लाईवुड व्यापारी
तंजानिया से उम्मीद लेकर लौटे प्लाईवुड व्यापारी

Aaj Samaj (आज समाज),Plywood Dealer Yamunanagar,प्रभजीत सिंह लक्की,यमुनानगर : तंजानिया गए व्यापारियों की मुलाकात तंजानिया के फॉरेस्ट कमिश्नर से हुई। यमुनानगर के व्यापारियों और तंजानिया के फॉरेस्ट कमिश्नर के बीच फॉरेस्ट पॉलिसी पर चर्चा हुई। तंजानिया से यमुनानगर के प्लाईवुड एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान सतीश चौपाल ने बताया कि तंजानिया में जो फॉरेस्ट पॉलिसी है उससे व्यापारियों को काफी फायदा मिलता है। तंजानिया की सरकार अपनी फॉरेस्ट पॉलिसी को हरियाणा सरकार से सांझा करेगी।

उम्मीद है कि हरियाणा सरकार की व्यापारियों को लेकर कुछ कदम उठाएगी। एमडीएफ और प्लाइवुड फैक्ट्री समेत अन्य फैक्ट्रियों में भी व्यापारियों ने विजिट की। इस दौरान देखा कि यमुनानगर के व्यापारी किस तरह से यहां पर अपना व्यापार कर सकते हैं। फॉरेस्ट कमिश्नर से हुई मीटिंग में शिव कुमार कंबोज, सतीश सैनी, सुनील कुमार, करण सेठी, धर्मेंद्र मदान ,आशीष अग्रवाल, संजय कंबोज, राजेश कंबोज समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Crook arrested after 28 years : 28 साल बाद बावरिया गिरोह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Deputy Chief Minister Dushyant Chautala : प्रदेश में अभी तक डेढ़ लाख एकड़ क्षेत्र में जलभराव की सूचना है – उपमुख्यमंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE