Patriotism is paramount: Swami Ramdev: राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि: स्वामी रामदेव

0
340
Patriotism is paramount: Swami Ramdev

कहा :  वर्तमान पीढ़ी को भावी पीढिय़ों के लिए पूरा जोर राष्ट्रभक्ति को और अधिक सशक्त करना चाहिए Patriotism is paramount: Swami Ramdev

प्रवीण वालिया, करनाल: 
Patriotism is paramount: Swami Ramdev: योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि सबसे बड़ा धन और सेवा राष्ट्रभक्ति है।(Patriotism is paramount: Swami Ramdev) वर्तमान पीढ़ी को भावी पीढिय़ों के लिए पूरा जोर राष्ट्रभक्ति को और अधिक सशक्त करना चाहिए। भारत में राष्ट्रभक्ति से बड़ा कुछ भी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा प्राचीन समय से भारत ऋषि मुनियों की धरती रहा है।

प्राचीन समय में भारत हर क्षेत्र में विश्व गुरु रहा

योग एवं साधना के बल पर ऋषि-मुनि सैकड़ों वर्ष निरोग लंबी आयु लेते रहे है। स्वामी रामदेव बुधवार को राजा कर्ण के शहर करनाल में अभेदानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एक विशेष समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्वामी रामदेव ने कहा कि प्राचीन समय में भारत हर क्षेत्र में विश्व गुरु रहा है। आधुनिकता की चकाचौंध में युवा पीढ़ी को पथ भ्रमित होने से हर हाल में बचाना होगा। आधुनिकता के दौर में तकनीक के प्रयोग ने चाहे जो भी तरक्की दी हो, लेकिन कुदरत का मुकाबला संभव नहीं है। तकनीकी आधार पर विकास की दृष्टि से देश निरंतर आगे बढ़ रहा है, आवश्यकता भी है लेकिन प्रकृति के मुताबिक जीवन जीने की कला अलग ही अनुभूति करवाती है।

योग जीवन का एक नियम

रामदेव ने योग के संदर्भ में टिप्स देते हुए अपने संबोधन में कहा कि योग जीवन का एक नियम है। जो काया को निरोग बनाता है। रोजाना योगाभ्यास करने से न केवल दिनचर्या सुन्दर और अनुशासित बनती है। इसके साथ-साथ शरीर को रोग मुक्त कर तंदुरुस्त रखती है। योग के नियम अपनाने वाले लोग लंबा जीवन सहजता से जी सकते है। योग के माध्यम से जीवन को सरल और सहज बनाया जा सकता है। योग की पद्धति के मुताबिक शरीर के भीतर कोई रोग ऐसा नहीं है जो योग और प्राकृतिक जड़ी बूटियों के माध्यम से न कटता हो।

रामदेव आधुनिक युग में अवतार के तौर पर हमारे बीच : स्वामी अभेदानंद

इस मौके पर उन्होंने स्वामी अभेदानंद के संदर्भ में विस्तार से प्रेम पूर्वक वर्णन किया। स्वामी रामदेव की सहजता देख हाल में मौजूद स्कूल की अध्यापिकाओं और अन्य लोगों ने तालियां बजाकर स्वामी रामदेव का स्वागत किया। उधर दूसरी ओर स्वामी अभेदानंद ने कहा कि स्वामी रामदेव ने जो कुछ उनकी तारीफ में कहा इससे साफ है कि रामदेव आधुनिक युग में अवतार के तौर पर हमारे बीच है। इस अवसर पर पदमसेन गुप्ता, संजय गुप्ता, रजनीश कुमार हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह सहित स्कूल के प्राचार्य एवं अध्यापक मौजूद रहे।
SHARE