यमुनानगर : पार्टी अमरिंदर सिंह को बर्खास्त करें : राजेश सपरा

0
320
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
पंजाब मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हरियाणा के खिलाफ अप्रजातांत्रिक, अलोकतांत्रिक व भड़काऊ ब्यानबाजी कर हरियाणा की अर्थव्यवस्था व माहौल खराब कर रहे  भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की गलत,अमर्यादित,बयानबाजी के विरोध में उनका जगाधरी अम्बाला नेशनल हाईवे पर पुतला फूंका।पहले तो पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ही बयान दिया था कि हरियाणा में चलाए जा रहे किसान जत्थेबंदियों के आंदोलन में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा ही पंजाब से कांग्रेसियों को भेजा गया है किंतु अब तो स्वयं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ही सार्वजनिक मंच से घोषणा कर दी कि आंदोलनकारियों को वे शुरू से मदद देते रहे हैं और आंदोलनकारियों को हरियाणा वा दिल्ली बार्डर पर धरना देना चाहिए। हरियाणा की अर्थव्यवस्था व कानूनी स्थिति को मुख्यमंत्री खराब करना चाहते है जो कि सरासर गलत है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि इसने सदा जात,पात,धर्म,भाषा आदि के बटवारे से जनता को बरगला कर झूठ बोलकर देश पर 60 साल राज किया है परन्तु अब जनता कांग्रेस पार्टी के इस झूठ से परिचित हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत सशक्त नेतृत्व से भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। यमुनानगर भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के कांग्रेसी मुख्यमंत्री हरियाणा का आर्थिक नुकसान करवा रहे हैं और आगे और ज्यादा करवाना चाहते है। हरियाणा राज्य में क्या लोग नहीं रहते। कांग्रेसियों द्वारा हरियाणा को पंहुचाए गए नुकसान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीकरी बार्डर वा कुंडली बार्डर के उद्योगपतियों के संगठन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से आंदोलनकारियों को वहां से हटाए जाने के लिए गुहार लगाते हुए याचिका में बताया है उस क्षेत्र में लगभग 9000 उद्योग बंद हैं। जिनके लगभग 20 लाख आश्रित लोग भुखमरी के कगार पर हैं और उद्योगों को 20 हजार करोड़ रु का नुकसान हो चुका है। हरियाणा की भाजपा सरकार आज किसानों के हित में देशभर में सर्वाधिक हितकारी काम कर रही है। हरियाणा का किसान देश में सबसे सुखी किसान है। पंजाब के मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस पार्टी ने कोई भी धरना प्रदर्शन क्यों नहीं किया जबकि हरियाणा में वह फैलाना चाहते है। देश धीरे धीरे कांग्रेस मुक्त भारत की और बढ़ रहा है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनीत बिंदल, जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सीताराम मित्तल, जिला सचिव जगदीश बब्बर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभिषेक अरोड़ा,जगाधरी मंडल महामंत्री प्रियंक शर्मा,अमित अग्रवाल, जय प्रकाश,कुनाल भारद्वाज,दीपक शर्मा,पंकज मंगला,रोशन लाल,अंकित गोयल,अशोक कुमार,मनोनीत पार्षद तुलसी गौस्वामी,दिनेश शर्मा, साहिल गर्ग,गुरमेहर सिंह,मनीष शर्मा, राजू सपरा व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SHARE