Parliament Security Breach: संसद पर सेंध मामले में 6 लोग संलिप्त, गुरुग्राम में रची साजिश, महिला आरोपी हरियाणा की

0
78
Parliament Security Breach

Aaj Samaj (आज समाज), Parliament Security Breach, नई दिल्ली: संसद भवन के अंदर बीते कल  केन लेकर छह लोग घुसे थे। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई। दो आरोपी लोकसभा के अंदर पकड़े गए और दो संसद के बाहर, जबकि दो अन्य फरार बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी गुरुग्राम में रुके थे। एजेंसियां जांच में जुटी है। आरोपियों में सागर शर्मा, विक्रम, ललित, नीलम, अमोल शिंदे और डी मनोरंजन डी है। मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक फरार है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने डेढ़ साल पहले संसद में घुसने का प्लान बनाया था। छह महीने पहले भी अंदर जाने की कोशिश की थी।

  • 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
  • डेढ़ साल पहले बनाया था प्लान

हिसार की रहने वाली है 42 वर्षीय आरोपी नीलम

42 वर्षीय महिला नीलम हरियाणा के हिसार की रहने वाली है। वहीं 25 वर्षीय अमोल महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। सागर और मनोरंजन कर्नाटक के रहने वाले है। इन दोनों के शहर अलग-अलग हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संसद के अंदर स्मोक अटैक करने वाले चारों आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे।

मंगलवार देर रात विक्रम के घर पर की थी मीटिंग

सूत्रों के अनुसार सभी 6 लोगों ने गुरुग्राम में मंगलवार देर रात मीटिंग की थी। यह घर विक्रम का था, जहां पर पार्लियामेंट के अंदर घुसने की साजिश रची गई। पुलिस को कुछ लोगों के मोबाइल फोन नहीं मिले हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है। मोबाइल फोन की बरामदगी से काफी चीजें बाहर निकल सकती हैं, इसलिए टीमें पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। पकड़े गए चारों लोग अलग-अलग शहर से हैं तो सवाल उठ रहे हैं कि ये एक-दूसरे को कैसे जानते थे। अगर चारों एक दूसरे को जानते थे तो इनका मकसद क्या।

लोकसभा अध्यक्ष ने संसद के विजिटर पास पर लगाई रोक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही दर्शन दीर्घा के लिए बनने वाले पास पर भी रोक लगा दी गई है। बता दें कि संसद की सुरक्षा में चूक के बाद ओम बिरला ने लोकसभा और संसद की सुरक्षा-व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के मकसद से सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सदन के सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स को भी बैठक में बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें: 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE