Parivar Jodo Campaign Aam Aadmi Party : हलका पानीपत ग्रामीण नांगल खेड़ी सिवाह में परिवार जोड़ो अभियान सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी जॉइन : सुखवीर सिंह मलिक

0
184
Parivar Jodo Campaign Aam Aadmi Party
Parivar Jodo Campaign Aam Aadmi Party
  • गांव नांगल खेड़ी और सिवाह की में किया परिवार जोड़ो अभियान
Aaj Samaj (आज समाज),Parivar Jodo Campaign Aam Aadmi Party,पानीपत : आम आदमी पार्टी संयोजक एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश अनुसार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। अभी तक हल्का पानीपत ग्रामीण में 43 गांव और 50 कॉलोनियों में डोर 2 डोर कैंपेन कर चुके हैं। डॉगी लगभग हल्का ग्रामीण क्षेत्र का 75 प्रतिशत से अधिक होता है। आम आदमी पार्टी प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी सुखबीर मलिक ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा की गांव नांगल खेड़ी और सिवाह की कॉलोनियों में डोर टू डोर कैंपेन किया, हलका पदाधिकारी के साथ मिलकर घर-घर जाकर आम आदमी के मूलभूत सुविधाओं पर बारीकी से चर्चा कर रहे हैं। जिला सचिव देवन सलूजा, प्यारेलाल गुप्ता, परवीन कादियान ने नांगल खेड़ी डोर टू डोर अभियान किया चर्चा हर घर मे बिजली, हर घर शिक्षा और हर घर मे स्वास्थ्य परिवार महिला सुरक्षा एवं बेरोजगारी पर रही। मूलभूत सुविधाएं सभी के लिए अनिवार्य होनी चाहिए जो कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उपलब्ध होगी।

2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार आना तय

नांगल खेड़ी और सिवाह की अन्य कॉलोनियों की जनता में एक अद्भुत उत्साह दिखा। सुखबीर मलिक ने बताया जनता खुद ब खुद दिल्ली और पंजाब के बारे में चर्चा करती दिखी। हर घर में बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य मैं होनी चाहिए, जिस पर जनता ने सहमति जताई। 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार आना तय ये पूरी तरह जनता के हाथ में है जो की स्पष्ट दिख रहा है। सैकड़ों व्यक्तियों ने नाम और नंबर देकर अपनी रुचि दिखाई। आम आदमी पार्टी को पसंद किया और ज्वाइन किया। इस मौके पर प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी एससी राज कुमार मुंडे देवेंन सलुजा, प्यारेलाल गुप्ता  राजेंद्र राठी प्रवीण कादियान वीरेंद्र आर्य कर्मबीर जाटल राजबीर किसान मुकेश शर्मा राजवीर सिंह व बहुत से अन्य साथी शामिल हुए।
SHARE