Parineeti Raghav Engagement: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप एमपी राघव चड्ढा की आज सगाई

0
260
Parineeti Raghav Engagement
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा।

Aaj Samaj (आज समाज), Parineeti Raghav Engagement, नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा आज सगाई करने जा रहे हैं। दिल्ली के कपूरथला हाउस में कार्यक्रम होगा। कपल ने अपने खास दोस्तों व रिश्तेदारों सहित करीब 150 लोगों को सगाई में न्योता दिया है।

  • दिल्ली के कपूरथला हाऊस में रिंग सेरेमनी
  • प्रियंका चोपड़ा के भी पहुंचने की संभावना
  • दिल्ली सीएम व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेंगे
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी करेंगे शिकरत

जानिए किस आउटफिट में दिखेंगे दोनों

दिल्ली में पार्टी बॉलीवुड थीम पर रखी गई है। इसमें राघव चड्ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की अचकन पहनेंगे। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजानर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगी। पंजाब और दिल्ली के आप सीनियर नेता पार्टी में दिखेंगे, बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज समेत परिणीति की कजन प्रियंका चोपड़ा के भी पार्टी में पहुंचने की सूचना है।

सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ

कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

परिणीति ने नकार दी थी चुपके से शादी की बात

कपल को हाल ही में डिनर डेट पर देखा गया था। दोनों एक रेस्टोरेंट से निकलते स्पॉट किए गए थे। परिणीति जहां ब्लैक आउटफिट में दिखी थीं, वहीं राघव ब्लैक पेंट व कैजुअल शर्ट में नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच चुपके से शादी करने की अफवाहें शुरू हो गई थीं, लेकिन परिणीति ने इसे नकार दिया था।

यह भी पढ़ें : Parineeti Chopra: सपनों के रिसॉर्ट से कम नहीं परिणीति चोपड़ा का अंबाला वाला घर

यह भी पढ़ें : परिणीति संग डिनर के सवाल पर देखने लायक था आप सांसद राघव चड्ढा का रिएक्शन

 यह भी पढ़ें : Karnataka Elections 2023 Results: मतगणना शुरू, जानिए किस-किस पार्टी के बीच दिख रही कांटे की टक्कर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE