Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता मिस इंडिया-2023 का खिताब

0
351
Miss India 2023
राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने जीता मिस इंडिया-2023 का खिताब।

Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने श्रेया पूंजा, स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग और अन्य सुंदरियों को पीछे छोड़कर फेमिना मिस इंडिया-2023 ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीत लिया है। उन्हें पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। इस उपलब्धि के साथ नंदिनी देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं हैं। श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग सेकेंड रनरअप रही हैं। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया।

  • देश की 59वीं मिस इंडिया बनीं नंदिनी
  • पूर्व मिस इंडिया सिनी ने पहनाया ताज
  • नंदिनी शुरू से ही मॉडलिंग को लेकर पैशनेट
  • दस साल की उम्र से खिताब का सपना देखा

मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन इस बार मणिपुर में किया गया। ब्यूटी पेजेंट में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इस जबरदस्त जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। सिनी शेट्टी फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर रही थीं। पिछले साल उन्होंने मिस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व किया था, हालांकि वह इस ताज को अपने नाम करने से चूक गईं।

कोटा शहर की रहने वाली हैं नंदिनी

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गु्प्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। इस ताज को अपने नाम करने के लिए नंदिनी ने काफी मेहनत की है। नंदिनी काफी पहले से मॉडलिंग को लेकर पैशनेट रही हैं। अपने इसी सपने को पूरा करते-करते वह आज इस मुकाम तक पहुंच गई हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि मॉडलिंग के साथ वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहीं।

बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही

नंदिनी पढ़ाई में भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और फिलहाल लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। नंदिनी जब मात्र 10 साल की थीं, तभी उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने का सपना देखना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें : Delhi New Excise Policy Case: दिल्ली सीएम केजरीवाल से आज पूछताछ करेगी सीबीआई

SHARE