परमवीर श्री अकाल तख्त साहेब के जत्थेदार के हाथों सम्मानित

0
253
paramveer-honored-by-akal-takht-saheb
paramveer-honored-by-akal-takht-saheb

इशिका ठाकुर, Karnal News:
पियरसन स्कालर परमवीर सिंह को आज श्री अकाल तख्त साहेब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। कनाडा की नंबर 1 रैंकिंग प्राप्त यूनिवर्सिटी आफ टोरंटो से मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए परमवीर सिंह को लगभग दो करोड़ से अधिक की स्कालरशिप प्राप्त हुई।

सिरोपा पहनाकर और स्मृति चिह्न से सम्मान

इसे समाज के साथ-साथ सिख कौम के लिए सम्मान की बात बताते हुए जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने आज परमवीर सिंह को तख्त श्री दमदमा साहेब तलवंडी साबो, जिला बठिंडा में सिरोपा पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह कौम के लिए मान की बात है कि इस वर्ष पूरी दुनिया से जो 37 बच्चे इस स्कालर्शिप के लिए चयनित हुए हैं। तख्त श्री दमदमा साहेब के प्रबंधक रणजीत सिंह ने कहा कि परमवीर सिंह अमृतधारी नौजवान है। वह उन सिख बच्चों के लिए प्रेरणा है जिन्हें लगता है कि केस कत्ल करवाकर ही सफलता हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर मौजूद शिरोमणि गतका फेडरेशन आफ इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह खालसा ने परमवीर सिंह की सफलता को उसकी कड़ी मेहनत ओर परमात्मा की कृपा का परिणाम बताया।

परमवीर बोले-ये है सबसे बड़ा सम्मान

श्री अकाल तख्त साहेब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के हाथों से मिले सम्मान को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान बताते हुए परमवीर सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहेब वो पवित्र स्थान है जिसकी स्थापना छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहेब ने की थी। यह तख्त आम दुनियावी तख्त न होकर अकाल पुरख का तख्त है, जिसके जत्थेदार को सिख कौम की सिरमौर हस्ती माना जाता है। ऐसे महान व्यक्तितव से साहेब श्री गुरु ग्रंथ साहेब की हजूरी और गुरु संगत की हाजिरी में मिले सम्मान को वह एक जिम्मेदारी के रूप में मानते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वे ताउम्र गुरमत के मानवतावादी सिद्धांत का पालन करते रहें। परमवीर सिंह के पिता प्रीतपाल सिंह पन्नू ने भी इसे अपने पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

SHARE