हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस

0
453
National Library President's Day Celebrated
National Library President's Day Celebrated

नीरज कौशिक, Mahendragarh News:
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में भारतीय पुस्तकालय आंदोलन के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की 130वीं जयंती पर राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालय संग्रह में विदेशी भाषा अनुभाग का उद्घाटन किया।

कई भाषाओं में पुस्तकें शामिल 

इस अनुभाग में फ्रेंच, जर्मन, डच और स्पेनिश भाषाओं में पुस्तकें शामिल की गई हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय कुलपति ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) द्वारा अनुशंसित इंजीनियरिंग पाठ्य-पुस्तकों के क्षेत्रीय भाषा अनुभाग का भी शुभारंभ स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसओईटी) पुस्तकालय में किया।

सेवाओं का उद्घाटन

विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुलपति द्वारा विद्यार्थियों हेतु आउटसोर्स के माध्यम से शुरू की गई फोटोकॉपी, प्रिंटिंग, बाइंडिंग सेवाओं का उद्घाटन भी कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय कुलपति ने केंद्रीय पुस्तकालय के द्वारा जारी विभिन्न प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर उपस्थित 

इस अवसर पर प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, प्रो. सारिका शर्मा, प्रो. विकास गर्ग, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सी.एच., उपपुस्कताकलयाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ, सहायक पुस्कतकालयाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह और नरेश कुमार, सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनीता मलिक सहित कई शिक्षण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

SHARE