Youth Committed Suicide in Panipat : दिल्ली युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पानीपत में लगाया फंदा 

0
127
Panipat News/Youth Committed Suicide in Panipat
Panipat News/Youth Committed Suicide in Panipat
  • युवक कनाडा से 5 साल बाद भारत लौटा था
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शहर की थर्मल कॉलोनी के खाली प्लाट में दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया। सूत्रों के मुताबिक युवक कनाडा से 5 साल बाद भारत लौटा था। यहां उसकी 1 माह के भीतर शादी होनी थी। युवक पिछले चार दिन से मामा के घर पानीपत आया हुआ था। फंदे पर शव लटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भिजवाया।

आत्महत्या के कारण अज्ञात

जानकारी देते हुए अरुण धवन ने बताया कि वह थर्मल में काम करता है। उसके दोस्त शिवकुमार अक्टूबर 2020 को थर्मल से रिटायर्ड हो चुका है। रिटायरमेंट के बाद वह परिवार सहित दिल्ली चला गया। शिवकुमार का 28 वर्षीय बेटा प्रकाश था। जोकि पिछले करीब 4 दिन से पानीपत थर्मल निवासी अपने मामा के घर आया हुआ था। यहां वह शनिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसकी अनेक जगहों पर तलाश भी की, मगर उसका कही कोई भेद नहीं लगा। रविवार दोपहर को उसका शव थर्मल के खाली प्लाट में लटका हुआ मिला। जिसकी आत्महत्या के कारण अज्ञात है।

स्टडी वीजा पर कनाडा गया था प्रकाश

प्रकाश 5 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इसके बाद वह वहीं पर काम करने लगा था। अब पांच साल बाद वह कनाडा से भारत8 आया था। यहां प्लाट खरीदने के लिए आया था। साथ ही यहां उसका रिश्ता भी तय हो चुका था। कनाडा से आने के बाद से ही वह गुमसुम रहता था। वह हमेशा परेशान लगता था। पूछने पर कभी कारण नहीं बताया। दो दिन के भीतर लड़की वालों के यहां जाकर रिश्ते के लिए सभी रस्में निभानी थी। आगामी 1 माह में उसकी शादी भी होनी थी।

ये भी पढ़ें : विदेशी निवेशकों ने मार्च में अब तक किया 13500 करोड़ का निवेश, शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर

ये भी पढ़ें : Tata Motors की गाड़ियों का जादू फिर बोला सिर चढ़कर, फरवरी में इन तीन कारों की हुई रिकार्ड बिक्री

ये भी पढ़ें :  दिवालिया हो चुके अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक को Elon Musk ने खरीदने की इच्छा जताई, कह डाली ये बड़ी बात

ये भी पढ़ें : 19 साल के बाद टाटा ग्रुप ला रहा IPO, Tata Technologies ने सेबी के पास जमा करवाए ड्राफ्ट पेपर

ये भी पढ़ें : लगातार 4 सप्ताह गिरने के बाद संभला देश का विदेशी मुद्रा भंडार, आया 1.458 बिलियन डालर का उछाल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE