Yoga Camp at Refinery Township : योगा करने से दूर भागती है बीमारियां  : तान्या 

0
110
Panipat News/Yoga Camp at Refinery Township
Panipat News/Yoga Camp at Refinery Township
Aaj Samaj (आज समाज),Yoga Camp at Refinery Township,पानीपत :  रिफाइनरी टाउनशिप में इंडियन सिंथेटिक रबड़ प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक मुकेश शर्मा की पत्नी तान्या शर्मा योग के माध्यम से कई महिलाओं के स्वास्थ्य को ठीक कर चुकी है। उनका योग शिविर आज भी बदस्तूर जारी है। जिसमें 1 बैच में 40 महिलाओं को योगा का प्रशिक्षण दिया जाता है। आजकल ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण यहां पर सैकड़ों बच्चे योगा करने आते हैं। योगा ट्रेनर तान्या शर्मा ने बताया कि उन्होंने बी.एच.यू.बनारस से योगा का कोर्स किया है। जब वे रिफाइनरी टाउनशिप में सुबह और शाम को सैर करने के लिए जाती थी तो उन्हें रास्ते में कई अस्वस्थ महिलाएं मिलती थी।
  • योग करने से ठीक हो चुकी हैं लगभग 40 महिलाएं 

 

 

Panipat News/Yoga Camp at Refinery Township
Panipat News/Yoga Camp at Refinery Township

योग करने से बीमारियां कोसों दूर भागती हैं

उन महिलाओं को देखकर उनके मन में इन महिलाओं के लिए कुछ कार्य करने की लालसा जगी और उन महिलाओं से बातचीत कर योगा शिविर चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि आज उनके योगा शिविर के कारण कमर दर्द, नजला, एलर्जी और अन्य कई के रोगों से लगभग 40 महिलाएं ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि योगा शिविर में बिल्कुल मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में आदिकाल से ही योग का प्रचलन चलता आया है। योग करने से मनुष्य स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। योग करने से बीमारियां कोसों दूर भागती हैं। इसलिए हमें नित्य प्रति योग करना चाहिए।
SHARE