तुलसी का पूजन हर घर के लिए अनिवार्य : स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज

0
485
Panipat News/Worship of Tulsi is mandatory for every one: Swami Gyananand Ji Maharaj
Panipat News/Worship of Tulsi is mandatory for every one: Swami Gyananand Ji Maharaj
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। घर-घर तुलसी ठाकुर पूजा यही सनातन का मूल है उक्त विचार महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कही। स्वामी पानीपत के कोर्ट परिसर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस घर में तुलसी का आदर हो, वहां लक्ष्मी कभी निराश नहीं होती। तुलसी का पूजन हर घर के लिए अनिवार्य है। लोकसभा के सांसद संजय भाटिया ने कहा तुलसी का काफी महत्व बताया गया है। पद्मपुराण, ब्रह्मवैवर्त, स्कंद पुराण, भविष्य पुराण और गरुड़ पुराण में तुलसी के पौधे की कई विशेषताएं बताई गई है।

भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है

मान्यता है कि भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। कहा जाता है कि तुलसी दल का भोग हनुमान जी को लगाया। ऐसा भी कहा जाता है कि तुलसी का पौधा घर के आंगन में लगाने से पिछले जन्म के सारे पाप नष्ट हो उपायुक्त सुशील  सlरवन ने कहा आयुर्वेद में भी तुलसी को एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा माना गया है। तुलसी का उपयोग बहुत पहले से आयुर्वेदिक दवाइयों में किया जाता रहा है। ये कई बीमारियों को सही करने में सक्षम है। इसलिए आयुर्वेद में तुलसी को विशेष महत्व दिया जाता है।

 

Panipat News/Worship of Tulsi is mandatory for every one: Swami Gyananand Ji Maharaj
Panipat News/Worship of Tulsi is mandatory for every one: Swami Gyananand Ji Maharaj

दादी-नानी के नुस्खों में भी तुलसी का उपयोग होता था

पहले के समय में किसी के बीमार पड़ने पर दादी-नानी के नुस्खों में भी तुलसी का उपयोग होता था। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बदलते मौसम में होने वाली परेशानियों से भी बचाते हैं। 11000 तुलसीपुर के वितरण का कार्यक्रम वृंदावन ट्रस्ट पानीपत श्री श्याम रस सेवा ट्रस्ट गीता यूनिवर्सिटी सबको रोशनी फाउंडेशन  एन आर एस पी वन विभाग पानीपत  जिओ गीता पानीपत एवं पानीपत प्रशासन के सहयोग से  किया जा रहा है तुलसी वितरण का यह कार्यक्रम 7 दिनों तक चलेगा जिसके अंतर्गत बाजारों में स्कूलों में मंदिरों में एवं अन्य संस्थानों में तुलसा के पौधे वितरित किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पंडित युधिष्ठिर शर्मा ने एवं पंडित निरंजन प्रसाद ने मंच संचालन किया कार्यक्रम में सतबीर गोयल संजय बंसल अमित गुप्ता हरीश बंसल, राकेश बंसल, सूरज डुरेज, रमेश माटा, राजेश गर्ग, पवन गोयल, ईश्वर गोयल, जयदीप अरोड़ा, अंकुश बंसल, कैलाश लूथरा, राम प्रकाश पाठक, कृष्ण मनचंदा, चमन गुलाटी, अनिल मदान, गंगाराम, राजेश गर्ग, मनीष गोयल, विशाल गोयल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में 182 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच

SHARE