दहेज मामले में महिला एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
371
Panipat News/Woman ASI arrested for taking bribe in dowry case
Panipat News/Woman ASI arrested for taking bribe in dowry case
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। दहेज के एक मामले में गुप्त शिकायत के आधार पर एक महिला एएसआई को विजिलेंस टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला एएसआई के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक शहर के मॉडल टाउन थाने में पिछले काफी समय से महिला जांच अधिकारी के तौर पर एएसआई पूनम तैनात है। थाने में कई दिनों से दहेज का एक केस विचाराधीन है। जिसे एएसआई पूनम डील कर रही थी। दहेज के इस केस में पूनम लगातार रुपए की मांग कर रही थी।

रिश्वत लेते हुए महिला एएसआई को पानीपत विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया

इसी मांग के चलते रविवार को 20 हजार रुपए देने का इकरारनामा हुआ था। रुपए देने वाले पक्ष ने विजिलेंस से संपर्क किया। जिसके बाद उसकी फील्डिंग बिछाई गई। फील्डिंग के अनुसार दोपहर बाद 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए महिला एएसआई को पानीपत विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कई माह पहले मॉडल थाने की क्राइम डायरी काफी हाई थी। मगर, पुराना औद्योगिक थाना बनने के बाद मॉडल टाउन थाने का क्षेत्र काफी अलग होकर पुराना औद्योगिक थाने में चला गया है। अधिकांश क्राइम वाला एरिया पुराना औद्योगिक थाने में ही आ गया है। जिसके चलते मॉडल टाउन थाने में अधिकांश मामले घरेलू हिंसा के ही आते है।
SHARE