अज्ञात बदमाश ने वकील के चैंबर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी

0
263
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। पानीपत कोर्ट कॉम्प्लेक्स में वकील के चेंबर में घुसकर एक अज्ञात बदमाश ने वकील को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि है या तो वह केस लड़ना छोड़ दें, नहीं तो वह उसे गोली मार देगा। धमकी देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गया। वकील ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

केस लड़ना छोड़ दे, नहीं तो सीधे गोली मार कर जान ले लेगा

जानकारी मुताबिक सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र गोयल ने बताया कि वह पानीपत कोर्ट में वकालत करते हैं। 2 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे वह अपने चैंबर 95-ए में बैठा था, तभी चैंबर में एक अज्ञात बदमाश आया। जिसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह केस लड़ना छोड़ दे, नहीं तो सीधे गोली मार कर जान ले लेगा। वकील ने तत्परता से उसे पकड़ने की कोशिश तो वह वहां से भागने लगा। एडवोकेट ने उसे पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया। हालांकि आरोपी बार के कैमरों में भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
SHARE