मतलौडा के गांव कवि के रजवाहे में मिला अज्ञात शव

0
271
Panipat News Unknown dead body found in Matlauda's village
Panipat News Unknown dead body found in Matlauda's village
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। शुक्रवार को मतलौडा के गांव कवि के रजवाहे में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी जन सेवा दल को दी। लोगों की सहायता से शव को रजवाहे से बाहर निकाला गया। शव करीब 25 वर्षीय सिख युवक का है, जिसके सिर पर गहरी चोट लगी है, युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव काफी पुराना नहीं है। बाहर निकालने पर उसके सिर से खून की धारा बह रही थी। टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। हाथ की अंगुली में सिल्वर की अंगूठी थी।

पिछले 6 दिन में यह 8वां शव

मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची। पुलिस और एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को जन सेवा दल की एंबुलेंस से पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी देते हुए जन सेवा दल के सदस्य कपिल मल्होत्रा ने बताया कि गांव कवि से वे आज एक अज्ञात शव लेकर आए हैं। पिछले 6 दिन में यह 8वां शव है। केवल एक की पहचान हो पाई है, जो करनाल के जूता व्यापारी का शव था। इसके अलावा सातों अज्ञात शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। अब आलम यह है कि आज मिले शव को शवगृह में रखने की जगह नहीं है। इसलिए पिछले अज्ञात शवों का संस्कार किया जाएगा। उसके बाद ही यहां जगह बनेगी।

अज्ञात शवों में अधिकतर मामले हत्या के

कपिल मल्होत्रा ने बताया कि नहरों में, रजवाहों में, सड़कों पर मिले अज्ञात शवों में अधिकतर मामले हत्या के प्रदर्शित हुए हैं। क्योंकि मृतकों के शरीर पर कोई न कोई गहरी व शॉर्प चोट के निशान मिले हैं। आज करीब 6 अज्ञात शवों का संस्कार किया जाएगा। क्योंकि शवगृह में रखे फिजर में 6 शव रखे जा सकते हैं। इसके अलावा शवगृह के कमरे में स्ट्रेचरों पर भी 5 ही शव रखे जा सकते हैं। शवगृह में और जगह नहीं है। 6 शवों के संस्कार के बाद जगह बन जाएगी।

ये भी पढ़ें: महेंद्रगढ़ स्कूल में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE