प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए पूरे रूट का निरीक्षण किया

0
225
Panipat News/State Congress President Ch. Udaybhan and MP Deepender Hooda inspected the entire route for Bharat Jodo Yatra
Panipat News/State Congress President Ch. Udaybhan and MP Deepender Hooda inspected the entire route for Bharat Jodo Yatra

आज समाज डिजिटल, पानीपत :

 

पानीपत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज हरियाणा में दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा के लिए पूरे रूट का निरीक्षण किया और भारत यात्रियों के ठहरने, भोजन आदि से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने हरियाणा में दूसरे चरण में यात्रा के प्रवेश स्थल सनोली बार्डर से लेकर पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला में यात्रा के अंतिम पड़ाव तक पूरे मार्ग को बारीकी से देखा और संबंधित तमाम व्यवस्थाओं पर विचार मंथन किया।

 

6 जनवरी को पानीपत के सेक्टर 13 व 17 के ग्राउन्ड में ऐतिहासिक रैली होगी

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी को पानीपत से हरियाणा में पुनः प्रवेश करेगी और अगले दिन 6 जनवरी को पानीपत के सेक्टर 13 व 17 के ग्राउन्ड में ऐतिहासिक रैली होगी। हरियाणा में पहले चरण के 3 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन से त्रस्त हरियाणा की जनता विशेषकर युवा वर्ग बड़ी तादाद में यात्रा के साथ जुड़कर इसमें भागीदारी कर रहा है। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के  पुनः आगमन पर पहले से भी ज्यादा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा।

 

यात्रा में बाधा पहुंचाने की कोशिशे कभी सफल नहीं होंगी

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भीषण ठंड और धुंध के बावजूद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बढ़चढ़ कर भागीदारी की। महंगाई, बेरोज़गारी व नफरत मिटाने के दृढ़ संकल्प के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा कर रहे राहुल गांधी को मिल रहे अपार जन-समर्थन से घबराई बीजेपी की भारत जोड़ो यात्रा में बाधा पहुंचाने की कोशिशे कभी सफल नहीं होंगी। भाजपा द्वारा यात्रा को रोकने की तमाम कोशिशों को हम प्यार से नाकाम कर देंगे। हरियाणा में नए साल में नए जोश के साथ हम फिर यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश भर में इस यात्रा के प्रति भारी उत्साह है, इसकी झलक पूरे देश ने पहले चरण के 3 दिनों में देखी है।

 

 

 

https://www.aajsamaaj.com/state/haryana/panipat-news-state-congress-president-ch-udaybhan-and-mp-deepender-hooda-inspected-the-entire-route-for-bharat-jodo-yatra/
https://www.aajsamaaj.com/state/haryana/panipat-news-state-congress-president-ch-udaybhan-and-mp-deepender-hooda-inspected-the-entire-route-for-bharat-jodo-yatra/

यह यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी

दूसरे चरण में भी यह यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी और प्रत्येक कांग्रेसजन इसको सफल बनाने के लिए जी-जान जुटा हुआ है। इस दौरान हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राव दान सिंह, हरियाणा विधान सभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक धर्म सिंह छोक्कर, प्रो. वीरेंद्र, अशोक अरोड़ा, जयदीप धनखड़, सुशांत मिश्रा. बुल्ले शाह, सुरेश वर्मा, धर्मेन्द्र अहलावत, जितेंद्र अहलावत, करण सिंह कादयान समेत अनेकों स्थानीय वरिष्ठ नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

 

 

 

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पंचकूला से ऑनलाइन करेंगे विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की लांचिंग

ये भी पढ़ें : हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना महिलाओं के उत्थान में देगी योगदान

ये भी पढ़ें : एस के एम की बैठक में भाग लेने करनाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE