सविता आर्य को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व समाज में कुरीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए मिला जागरूक महिला अवार्ड

0
271
Panipat News/Savita Arya President of Nari Tu Narayani Utthan Samiti
Panipat News/Savita Arya President of Nari Tu Narayani Utthan Samiti
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य को जिला युवा विकास संगठन बराडा की तरफ से महिला जागरूक अवार्ड मिला। समिति की सचिव नीता रानी ने बताया कि  यह सम्मान  बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, नारी उत्थान और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ समय समय पर चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने और जरूरत मंद की सेवा करने समेत तमाम सामाजिक मुद्दों में अहम योगदान देने पर मिला। यह सम्मान शनिवार को बराडा के एक पैलेस में 24वें कन्या उत्सव व 11वें जागरूक सम्मान समारोह में मिला।

मन में जज्बा है तो कोई बाधा आपके कदम नहीं रोक सकती

नारी तू नारायणी उत्थान समिति महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूक कर रही है। सविता आर्य ने कहा कि मन में जज्बा है तो कोई बाधा आपके कदम नहीं रोक सकती। प्रोग्राम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 15 महिलाओं को जागरूक महिला सम्मान व 150 नवजन्मी कन्याओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने एकत्रित होकर संगठन की इस मुहिम की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शक्ति रानी शर्मा मेयर नगर निगम अम्बाला व डॉ. सुखदा प्रीतम सीजेएम कम सेक्रेटरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला उपस्थित रहे।

समिति बेटी और नारी उत्थान के लिए प्रयास कर रही है

कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि डॉ. संजय शर्मा मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा, विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना शर्मा  सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, भारतीय जनता पार्टी।समिति की संरक्षिका शशी अग्रवाल ने कहा आज से आठ साल पहले देश के प्रधान मंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत पानीपत से की थी उस मुहिम आगे बढ़ाते हुए हमारी समिति बेटी और नारी उत्थान के लिए प्रयास कर रही है।
SHARE