जिला प्रशासन द्वारा भव्य तरीके से किया गया राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन – भारत माता के जयघोष से गूंज उठा शिवाजी स्टेडियम परिसर

0
274
Panipat News/Rahgiri program organized by the district administration in a grand manner
Panipat News/Rahgiri program organized by the district administration in a grand manner

आज समाज डिजिटल, Panipat News :

 

पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा भव्य तरीके से राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकसभा सांसद संजय भाटिया,राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज व महापौर अवनीत कौर ने सांकेतिक रूप से तिरंगा झंडा फहरा कर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

 

 

Panipat News/Rahgiri program organized by the district administration in a grand manner
Panipat News/Rahgiri program organized by the district administration in a grand manner

 

तिरंगा झंडा लगाकर अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं

इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश भर में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। उन्होंने सब युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हम सब ने अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाना है और इस के लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करना है। सांसद कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान कि शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम सब दिपावली पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं उसी प्रकार यह अभियान भी देश भर में राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आप सब इस अभियान के अंतर्गत अपने घर संस्थान पर तिरंगा झंडा लगाकर अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं।

 

 

Panipat News/Rahgiri program organized by the district administration in a grand manner
Panipat News/Rahgiri program organized by the district administration in a grand manner

 

प्रधानमंत्री ने पूरे राष्ट्र में देश भक्ति की एक नई चेतना जगाने का काम किया

ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में सिरमौर के रूप में बनकर उभरा हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने पूरे राष्ट्र में देश भक्ति की एक नई चेतना जगाने का काम किया है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने अपना संबोधन भारत माता की जय के नारे से शुरू किया। जिस कारण पूरा परिसर भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज हर युवा यहाँ से एक संकल्प लेकर जाए कि सब अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाएंगे और इस के लिए दूसरे लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

 

 

Panipat News/Rahgiri program organized by the district administration in a grand manner
Panipat News/Rahgiri program organized by the district administration in a grand manner

डीसी सुशील सारवान ने बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लेकर जोश का संचार किया

डीसी सुशील सारवान ने बच्चों और साइकिल क्लब के सदस्यों के साथ इस तिरंगा यात्रा में भाग लेकर उनमें जोश का संचार किया और उन्होंने भारत माता की जयघोष के साथ बच्चों में वंदे मातरम से देश प्रेम की भावना भरी। इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष सुरेश काला, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल सीटीएम राजेश सोनी, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों सहित जिला के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

SHARE