75 फुट तिरंगा के साथ 75वां आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

0
226
Panipat News/Organizing 75th Independence Amrit Mahotsav program with 75 feet tricolor
Panipat News/Organizing 75th Independence Amrit Mahotsav program with 75 feet tricolor
आज समाज डिजिटल, Panipat News :
पानीपत। तिरंगा सबके दिलों की रोशनी बना। उक्त विचार सबको रोशनी फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हरीश बंसल ने कहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा का प्रस्तुतीकरण सारा पानीपत दिल से कर रहा है। पानीपत असंध रोड नेताजी सुभाष मार्केट एसोसिएशन एवं अंध विद्यालय पानीपत ने संयुक्त रूप से 75 फुट तिरंगा के साथ 75वां आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर के मध्य केंद्र राम लाल चौक पर आयोजित किया गया।

 

 

Panipat News/Organizing 75th Independence Amrit Mahotsav program with 75 feet tricolor
Panipat News/Organizing 75th Independence Amrit Mahotsav program with 75 feet tricolor

ये रहे मौजूद

सबको रोशनी फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक विकास गोयल ने कहा कि विशाल काय तिरंगा कार्यक्रम से आम जन के मन में तिरंगे के प्रति श्रद्धा, समर्पण बैठने का विस्तार हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी, नेताजी सुभाष मार्केट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सुनील वाधवा, दीपक कपूर, अशोक गर्ग, अक्षय जिंदल, हरीश बंसल, राहुल विरमानी, संदीप जांगड़ा इत्यादि मौजूद रहे।
SHARE