Nilgai Ka Khof : आवारा घूम रही है नीलगाय किसानों की फसलों के खराब होने की चिंता बढ़ी

0
114
Panipat News/Nilgai Ka Khof
Panipat News/Nilgai Ka Khof

Aaj Samaj (आज समाज),Nilgai Ka Khof,पानीपत: समालखा ब्लॉक के खेतों में काफी संख्या में आवारा घूम रही नीलगाय के आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। नीलगाय से उनकी फसलों को खराब होने का किसानों को अब से ही डर सताने लग गया है। गौरतलब है कि समालखा के देहरा व अन्य गांव के आसपास खेतों में काफी ज्यादा संख्या में  नीलगाय आवारा घूम रही हैं। यह भी देखने को आया है कि नीलगाय कोई इक्का-दुक्का नहीं है यह दर्जनों की संख्या में एक झुंड में चलती हैं और इनके खेतों में ज्यादा संख्या में आने से किसानों की चिंता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

 

  • खंड समालखा के विभिन्न गांव के किसानों ने जिला प्रशासन और सरकार से की मांग समय रहते नीलगाय का किया जाए समाधान

 

 

जिस भी खेत में वह प्रवेश करेंगे निश्चित रूप से उस खेत में फसलों का नुकसान होगा

किसानों में राजेश, नरेश राठी, अमरजीत, सतपाल, कृष्ण शर्मा, सुनील कुमार शीलू, सुधीर कुमार, रामकिशन, जय सिंह, जयप्रकाश व अन्य काफी संख्या में किसानों ने बताया कि अब किसान अपनी धान की फसल लगाने से संबंधित कार्य कर रहे हैं और धान की फसल लगाने के बाद उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि नीलगाय उनकी फसलों को खराब नहीं कर दें, क्योंकि नीलगाय जब चलती है तो वह काफी संख्या में इकट्ठे होकर चलती हैं और जिस भी खेत में वह प्रवेश करेंगे निश्चित रूप से उस खेत में फसलों का नुकसान होगा।

 

 

सरकार और प्रशासन इस मामले में किसानों की मदद करें

उपरोक्त विभिन्न गांव के किसानों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है सरकार और प्रशासन इस मामले में किसानों की मदद करें, क्योंकि अगर खेतों में इसी तरह से नीलगाय आवारा घूमती रही तो किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को उनकी वजह से ज्यादा नुकसान हो जाएगा। किसानों ने कहा कि उन्हें आर्थिक रूप से काफी भारी परेशानी का सामना करना पड़े, इसलिए सरकार समय रहते आवारा घूम रही नीलगाय का समाधान करवाएं, ताकि भविष्य में किसानों के सामने आने वाली आने वाली परेशानी दूर हो।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें :  IIFA 2023: नोरा फतेही के ब्लू आउटफिट और लहराती जुल्फों ने चुराया फैंस का दिल

यह भी पढ़ें : Cannes 2023 Updates: कान्स में हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने बिखेरे जलवे

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE