दीवाली पर दयानंद का ऐसा दीपक जो बुझ कर भी नही बुझा : कल्याणी आर्य

0
307
Panipat News/Maharishi Dayanand Saraswati founder of Arya Samaj
Panipat News/Maharishi Dayanand Saraswati founder of Arya Samaj
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के अवसर पर आर्य समाज हुड्डा सेक्टर 12 में आर्य समाज खैल बाज़ार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सबसे पहले आचार्य मनु देव ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ किया।  सुरिंदर शिंगला व दीपिका शिंगला, रजिंद्र अरोड़ा व ज्योति अरोड़ा, ललित वर्मा व बलजीता यादव मुख्य यजमान रहे तथा देस राज आर्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विदित रहे आर्य केन्द्रीय सभा ने महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के अवसर पर 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक शहर के विभिन्न भागों में प्रभात फेरियां निकाली गई थी।

उन्होंने अनेकों कष्ट सह कर लोगों को वेदों से परिचित कराया

कार्यक्रम में हिसार से पधारी आर्य जगत की उच्च कोटि को विदुषी कल्याणी देवी ने कहा कि महऋषि दयानन्द सरस्वती का जीवन ज्ञान का प्रकाश पुंज है। उन्होंने वेदों के ज्ञान से पूरी मानव जाति को प्रकाशित किया। लोगो को वेदों की ओर लौटने को प्रेरित किया। कल्याण देवी ने कहा महऋषि की जीवन यात्रा छोटी जरूर रही, उन्होंने काम बड़े किए। जब कोई वेद का नाम भी सुनना पसंद नहीं करता था उन्होंने अनेकों कष्ट सह कर लोगों को वेदों से परिचित कराया। दयानंद एक ऐसा दीपक है जो बुझ कर भी नही बुझा। आज भी उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर करोड़ों लोग अपना जीवन ज्ञान से अवलोकित कर रहे है। सत्यार्थ प्रकाश सदेव समाज को सही राह दिखाता रहेगा।

शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि के रुप में पधारे वार्ड 26 के पार्षद विजय जैन जी व भाजपा ज़िला सचिव माधवी वर्मा स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया गया। मंच संचालन केन्द्रीय सभा के मंत्री रमेश बजाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सभा की प्रधान बेला भाटिया ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन में उन्होंने आर्य केन्द्रीय सभा की तरफ़ से आए हुए सब धर्म प्रेमी सज्जनों का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया और बताया कि वर्ष भर सभा कोई ने कोई वैदिक सिद्धांतों के प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्म आयोजित करती रहती है। बेला भाटिया ने कहा सभा आगे भी महऋषि के वेद प्रचार के मिशन को आगे बड़ाती रहेगी। बेला भाटिया ने आए हुए सभी विद्वानों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

ये रहे मौजूद 

शशि चड्ढा ,चंद्र मोहन गुलाटी ,ईश्वर आर्य  आत्म आर्य बलराज एहलबादी नवीन गाबा अजय गर्ग आनंद आर्य आत्म बरेजा शारदा बरेजा शकुंतला शिंगला सुधा बतरा  सुनीता आर्य राज कुमारी भारती शिंगला नीरू गुगलानी सुमेधा सावित्री घनघस आदि मौजूद रहे।
SHARE