HomeहरियाणापानीपतINLD's Padyatra : हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी : देशवाल

INLD’s Padyatra : हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी : देशवाल

Aaj Samaj (आज समाज),INLD’s Padyatra, पानीपत : इनेलो के वरिष्ठ नेता रणबीर देशवाल ने दावा किया कि हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। इनेलो की पद यात्रा से हरियाणा में राजनीतिक महौल तेजी से इनेलो के पक्ष में बन रहा है। देशवाल जहां भिवानी में इनेलो की पद यात्रा में अभय चौटाला के साथ कंधे से कंधा मिल कर चल रहे है। वहीं उन्होंने पानीपत में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। सरकार ने प्रदेश की जनता की सेवा नहीं की, प्रदेश में भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से जनता बेहाल है।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular