त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देव की गाड़ी पानीपत के जीटी रोड़ पर दुर्घटना ग्रस्त

0
160
Panipat News/Former Tripura Chief Minister and Rajya Sabha MP Biplab Dev met with an accident on GT Road Panipat
Panipat News/Former Tripura Chief Minister and Rajya Sabha MP Biplab Dev met with an accident on GT Road Panipat
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देवकी गाड़ी पानीपत के जीटी रोड़ पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही की इस हादसे से वो बाल-बाल बच गए। बिप्लब देब सड़क मार्ग से दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। मालूम हो कि पार्टी ने उन्हें हरियाणा का बीजेपी प्रभारी बनाया है। ब‍िप्‍लब कुमार देब ने बानामालीपुर विधानसभा सीट से 2018 का चुनाव जीता था। इस सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने 25 साल से सत्‍ता में बनी लेफ्ट पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंका था। एक यह कांग्रेस का गढ़ माना जाता था।

 

Panipat News/Former Tripura Chief Minister and Rajya Sabha MP Biplab Dev met with an accident on GT Road Panipat
Panipat News/Former Tripura Chief Minister and Rajya Sabha MP Biplab Dev met with an accident on GT Road Panipat

ब‍िप्‍लब देब को भेजा गया था राज्‍यसभा

भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व ने ब‍िप्‍लब कुमार देब की जगह पर माण‍िक साहा को सीएम बना द‍िया था. उनकी जगह र‍िक्‍त हुई राज्‍यसभा सीट से ब‍िप्‍लब कुमार देब को भेजा गया था। प्रदेश में यह एक र‍िप्‍लेसमेंट के तौर पर सब कुछ हुआ था। प‍िछले साल 15 मई को ब‍िप्‍लब देब की जगह साहा को सीएम बनाया गया था। जबक‍ि एक माह पहले ही अप्रैल 2022 में माण‍िक साहा को राज्‍यसभा सदस्‍य चुना गया था। इस पर खूब बवाल भी हुआ था और केंद्र सरकार के मंत्रियों के स्‍तर पर भी इस मामले को थामने की कोश‍िश हुई थी।
SHARE