Homeहरियाणामहेंद्रगढ़उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों से ऋण प्राप्त करने पर...

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों से ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत का अनुदान : एडीसी

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से लड़कियों व महिलाओं को देश विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों से ऋण लेने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।

यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने बताया कि महंगे ब्याज दर के अभाव में कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित ना रहे इसलिए सरकार लड़कियों व महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है। भारत सरकार के बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से लड़कियों व महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि लड़कियों व महिलाओं को तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम की ओर से की जाती है।

यह योजना लड़कियों व महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी :एडीसी

एडीसी ने बताया कि यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति सहित कोई अन्य शर्त नहीं है। इसके लिए लड़कियों व महिलाओं का हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह योजना लड़कियों व महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए नारनौल बस स्टैंड के नजदीक नरूला होटल के पीछे स्थित हरियाणा महिला विकास निगम कार्यालय में आकर व दूरभाष 01282-250346 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें –अस्पताल में उपचार के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाला सजायाफ्ता कैदी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें –  परिषद प्रांगण में हॉल निर्माण के लिये प्रदान किया दो लाख का चैक

यह भी पढ़ें – आईजी व एसपी उतरे सड़को पर, शहर में की पैदल गश्त

Connect With Us: Twitter Facebook 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular