Executive Meeting of Southern Urban Board : भाजपा दक्षिणी मण्डल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

0
98
Panipat News/Executive Meeting of Southern Urban Board 
Panipat News/Executive Meeting of Southern Urban Board 
Aaj Samaj (आज समाज),Executive Meeting of Southern Urban Board ,पानीपत : मंडल कार्यकारिणी बैठक के क्रम में दक्षिणी शहरी मण्डल की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यलय में किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप प्रदेश प्रमुख सदस्यता अभियान गजेंद्र सलूजा रहे। सलूजा ने मण्डल में होने वाले सभी आगामी कार्यो की विस्तार से चर्चा करते हुए मण्डल के कार्यकर्ताओं को सभी कार्यकर्मो के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। हरियाणा भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में चिरायु योजना शुरू की हुई है। चिरायु योजना से पूरे प्रदेश में 5 लाख तक का इलाज लाभतर व्यक्ति को मिलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है सरकार की सभी योजनाएं प्रदेश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सभी सरकारी सुविधाएं पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की।
SHARE