महिला के साथ छेड़छाड़ के विरोध में तीन लोगों पर जानलेवा हमला 

0
260
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। शहर के राजनगर में एक ऑटो रिक्शा चालक व उसके साथियों ने तीन लोगों पर धारदार हथियार से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। जानकारी मुताबिक ऑटो में सवार महिला से ऑटो चालक छेड़छाड़ कर रहा था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उससे गाली-गलौज भी करनी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो चालक से इसका कारण पूछा। बात को बढ़ता देख ऑटो चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद उन सभी ने मिलकर बैट, लोहे की पाइप, चाकू व कैंची आदि हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल किसी तरह सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां तीनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह राजनगर की रहने वाली है। रविवार को वह किसी काम से ऑटो में सवार होकर कहीं जा रही थी। ऑटो चालक रास्ते में हर आती-जाती लड़की एवं महिलाओं को छेड़ रहा था। वह उन पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। जिसका विरोध करते हुए महिला ने ऑटो चालक को कहा कि वह ऐसा न करें। क्योंकि मां-बहन उसके घर भी होगी। मां-बहन, बहू-बेटी सभी की बराबर होती है। इसी बात पर ऑटो चालक तैश में आ गया। उसने महिला पर ही फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उसने महिला के साथ भी छेड़खानी शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर मामला बढ़ गया।
SHARE