Day Five of Training Camp : आर्य वीरांगना दल के शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन 

0
101
Panipat News/Day Five of Training Camp 
Panipat News/Day Five of Training Camp 
Aaj Samaj (आज समाज),Day Five of Training Camp, पानीपत:आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल पानीपत एवं आर्य समाज मॉडल टाउन पानीपत सार्वदेशिक आर्य वीर दल के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज मॉडल टाउन में 9 दिवसीय राष्ट्रीय सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल के शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 11 जून तक किया जा रहा है। इस शिविर का बुधवार को पंचम दिवस रहा।

वेदों के अंदर ही महिलाओं के सम्मान का संदेश 

इस शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाना, स्तूप बनाना, योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार निशानेबाजी आदि भारत की प्राचीन विद्याओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संपूर्ण शिविर की आयोजक स्वामी साध्वी उत्तमा यति हैं। उन्होंने कहा कि यह देश नारियों के सम्मान का देश है। प्राचीन काल से देश की आदर्श नारियां शास्त्रार्थ महारथी रही है, इसीलिए वेदों में नारियों के उत्थान का वर्णन है। उन्होंने कहा कि वेद ही प्राचीन ग्रंथ है और वेदों के अंदर ही महिलाओं के सम्मान का संदेश है। इसीलिए सदा इस तरह के शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए।

कन्याओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता

आर्य वीर दल के बौद्धिकाध्यक्ष एवं आर्य बाल भारती विद्यालय के उप प्राचार्य आचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि महिलाओं के सम्मान से देश का सम्मान बढ़ता है इसलिए कन्याओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। शिविर अध्यक्ष आर्य रणदीप कादियान प्रधान आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल पानीपत ने कहा कि इस तरह के शिविरों के लगाने से देश में कन्याओं में जागरूकता आती है। उन्होंने बताया आर्य समाज ने कन्याओं की शिक्षा के लिए सर्वप्रथम कन्या पाठशाला एवं कन्या गुरुकुल शिक्षा प्रणाली का शुभारंभ किया। विशेष सहयोगी नीरज कुमारी एवं सुमित्रा अहलावत, सत्या ने बच्चों की विशेष सेवा करते हुए बताया कि इस तरह के कार्यों के करने से प्रत्येक मनुष्य में सेवा का भाव जागता है और इन्हीं भावों को लेकर के बच्चों में सच्चाई और ईमानदारी के संस्कार दिए जाते हैं।

सर्वांग सुंदर व्यायाम पीटी लेजियम और डंबल का प्रशिक्षण दिया

शिक्षक सचिन, आर्य लेखपाल, विकुल राणा, पारुल ठाकुर दिल्ली ने आज बच्चों को सर्वांग सुंदर व्यायाम पीटी लेजियम और डंबल का प्रशिक्षण दिया। विशिष्ट अतिथि आर्य समाज मॉडल टाउन के प्रधान शशिकांत चड्ढा, मंत्री चंद्रमोहन गुलाटी एवं समाजसेवी रवि अहलावत ने भी बच्चों को संबोधित किया। आर्य बाल भारती विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र जागलान ने कहा कि वेद विश्व के सबसे प्राचीन ग्रंथ है और वैदिक धर्म सबसे अधिक वैज्ञानिक धर्म है।
SHARE