BJP’s District Executive Meeting : भाजपा की जिला कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न

0
96
Panipat News/BJP's District Executive Meeting 
Panipat News/BJP's District Executive Meeting 
  • मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की और तेजी से अग्रसर : डॉ पवन सैनी
  • मन की बात के 100 वें एपिसोड सहित अनेकों सफल कार्यक्रम जिला भाजपा ने किए अयोजित : डॉ अर्चना
Aaj Samaj (आज समाज),BJP’s District Executive Meeting, पानीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने जी टी रोड स्थित सनातन धर्म विद्यामंदिर ने जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। डॉ पवन सैनी ने कहा मोदी के एक आवाज पर पूरा विश्व योग दिवस मानने को तैयार हो गया, मोदी के एक बार मात्र मोटे अनाज का ज़िक्र करने से विश्व मोटे अनाज वर्ष मनाने को राजी हो गया। मोदी हर क्षेत्र में देश का मान सम्मान बढ़ा रहे है

रतन लाल कटारिया के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित

जिला भाजपा की कार्यकारिणी बैठक जीटी रोड स्थित सनातन धर्म विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक के आरम्भ में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पण्डित दिन दयाल के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान वंदे मातरम भारत माता की जय के गगनभेदी नारे गूंज रहे थे। वंदे मातरम का गायन किया गया। बैठक में अम्बाला से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रतन लाल कटारिया के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
– भारत के रक्षा व सुरक्षा तंत्र को मोदी ने किया मजबूर : संजय
– 3 करोड़ से अधिक मकान बना कर गरीब को मोदी ने कराया आशियाना मुहैया : कृष्ण लाल पंवार
– किसानों के सबसे बड़े हितैषी मोदी : महिपाल

100 वें संस्करण का सफल आयोजन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि विगत कार्यकारिणी बैठक के बाद जिला भाजपा ने मन की बात के 100 वें संस्करण के सफल आयोजन हुए जो प्रदेश स्तर निश्चित था, उससे अधिक कार्यक्रम हुए, सभी फैक्ट्रियों कार्यक्रम आयोजित हुए। मैने स्वयं 1500 से ज्यादा मजदूरों के साथ मन की बात सुनी, उन्होंने कहा शक्ति केंद्र संगम के सफल आयोजन से लेकर मोटे अनाज के व्यंजन की प्रतियोगिता आयोजित की। प्रदेश महामंत्री भाजपा वेद पाल ने कहा सभी पन्ना प्रमुखों को सरल पोर्टल पर अपलोड करे।

पानीपत का संगठन मजबूत है इसको और ज्यादा मजबूत करना है

जिला भाजपा प्रभारी संदीप जोशी ने कहा कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से काम करे, परिणाम अच्छा होगा। पानीपत का संगठन मजबूत है इसको और ज्यादा मजबूत करना है। सांसद संजय भाटिया ने कहा की मोदी ने देश की रक्षा व सुरक्षा को मजबूत किया है आज भारत हथियारों को निर्यात करने लगा है। संजय ने कहा यूक्रेन युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से अपने छात्रों को सुरक्षित निकाल नए भारत भारत की ताकत से परिचय करवाया। emas168

मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक मकान बना कर गरीब आदमी आशियाना मुहैया करवाया है। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी है सभी फसलों के समर्थन मूल्यों में भारी बढ़ोतरी की है। उन्होंने नीम कोटिंग यूरिया, सोइल हेल्थ कार्ड का जिक्र किया। प्रदेश महामंत्री भाजपा वेद पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की अल्पकालीन विस्तारक सामाजिक बढ़ाने का अवसर है। अल्पकालीन विस्तारक हर बूथ पर जाकर पन्ना प्रमुख अपलोड करे।

ये रहे मौजूद 

बैठक में मुख्य रूप से सांसद संजय भाटिया, सांसद कृष्ण लाल पंवार,जिला प्रभारी संदीप जोशी, गजेंद्र सलूजा ,प्रदेश  कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कौशिक, लोकेश नांगरू, मेघ राज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल, जिला विस्तारक उमेद सिंह लोहान, जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया व कृष्ण छोकर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष बालिंदर आर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु कुकरेजा, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष गंगा राम स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफाकत हसन, जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, महापौर अवनीत कौर, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट, विनोद छोकर, चेयरमैन दीपक राणा, सुनील, सुमित जागलान, अनिता चावला, कृष्ण आर्य, अमित राणा, कपिल राणा, सोनिया गाबा, बेला भाटिया, अशोक कटारिया, अर्जुन शर्मा, प्राण रत्नाकर, सुनिता गोयल, विशाल गोस्वामी तथा प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे।
SHARE