अटल किसानों के मसीहा थे :  गजेंद्र सलूजा

0
270
Panipat News/Atal was the messiah of the farmers: Gajendra Saluja
Panipat News/Atal was the messiah of the farmers: Gajendra Saluja
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। अटल बिहारी वाजपेई किसानों के मसीहा थे। कर्ज के जाल से किसान भाई को किसान क्रेडिट कार्ड बना कर मुक्त किया था, ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रदेश प्रमुख गजेंद्र सलूजा ने बूथ क्रमांक 148 पर भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर गजेंद्र सलूजा ने माल्यार्पण किया, फिर सभी ने पुष्प अर्पित कर अटल को श्रद्धांजलि दे कर नमन किया। कार्यकर्म की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष तिलक राज धीर ने की।

अटल के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे है

सलूजा ने कहा कि परमाणु परीक्षण कर अटल ने संसार को दिखा दिया था की भारत परमाण सम्पन्न राष्ट्र है।
सलूजा ने आगे बताया कि अटल ने शहीदों का ससम्मान अंतिम संस्कार आरंभ करके शहीदों बड़ा सम्मान दिया। शहीद के परिवारों को पेट्रोल पंप तथा रसोई गैस एजेंसी तक आबंटित की थी। सलूजा ने कहा कि आज पूरा देश अटल के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मना कर उन्हें नमन कर रहे है। इसके तुरंत बाद सलूजा ने इसी बूथ पर प्रधान मंत्री मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं सहित सुना तथा सभी को प्रधान मंत्री मोदी द्वारा किए गए सभी आह्वानों का अक्षरशः पालन करने का अनुरोध किया। इस अवसर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पंचकूला से ऑनलाइन करेंगे विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की लांचिंग

ये भी पढ़ें : हरियाणा सुषमा स्वराज राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना महिलाओं के उत्थान में देगी योगदान

ये भी पढ़ें : एस के एम की बैठक में भाग लेने करनाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE