Panipat Lacrosse Team Won The Overall Championship : पानीपत लैक्रोस की टीम ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

0
70
Panipat Lacrosse Team Won The Overall Championship

Aaj Samaj (आज समाज),Panipat Lacrosse Team Won The Overall Championship, पानीपत : पानीपत जिले के गांव भंडारी मे चल रही दो दिवसीय लैक्रोस स्टेट चैंपियनशिप में पानीपत जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा और पहली ही स्टेट चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा करने में सफल रही। समापन समारोह के अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी और हरियाणा एथलेटिक्स के पूर्व सेक्रेटरी राजकुमार मिटान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अति विशिष्ट अतिथि की भूमिका सरदार जगदीप सिंह उर्फ सनी ने निभाई। गांव भंडारी के सरपंच सुरेन्द्र सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा लैक्रोस के सचिव डॉ. राजेश टूर्ण, मोनी सरोहा, राजिंदर देशवाल, नरेश भोला, निरंजन शर्मा, राजपाल रेढू, परितोष, मोनू रोहतक, परवीन दादरी, विष्णु भिवानी, मांगे राम हुडा, और पानीपत लैक्रोस संघ के सचिव सोनू मोखरिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जुनियर वर्ग लड़को के सेमीफाइनल में 

हिसार ने पानीपत को 11/9 से
दादरी ने रोहतक को 10/8 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया
फ़ाइनल मैच में चरखी दादरी ने हिसार को 13/7 से हरा कर फाइनल मैच जीता और पानीपत ने रोहतक को 11/8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

 

जुनियर लड़कियों के वर्ग में 

पहले सेमीफाइनल मे पानीपत ने हिसार को 13/12 से हराया।
भिवानी ने जींद को 10/7 से हराया।
फ़ाइनल मुकाबले में पानीपत ने भिवानी को 11/9 से हरा कर खिताब अपने नाम किया और जींद ने हिसार को 10/8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

 

सीनियर महिला वर्ग में 

पहले सेमीफाइनल मैच में हिसार ने रोहतक को 15/10 से हराया
दूसरे सेमीफाइनल मैच में पानीपत ने भिवानी को 14/07 से हराया। फाइनल मुकाबले में पानीपत ने हिसार को 11/08 से हरा कर खिताब अपने नाम किया और रोहतक ने भिवानी को 15/5 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

 

सीनियर पुरुष वर्ग में 

पहले सेमीफाइनल में रोहतक ने भिवानी को 10/9 हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में पानीपत ने जींद को कड़े मुकाबले में 11/10 से हराया। फ़ाइनल मैच में पानीपत ने रोहतक को 15/13 से हरा कर खिताब अपने नाम किया और तीसरे स्थान के लिए भिवानी ने जींद को 8/7 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

 

सब जुनियर लड़को के वर्ग में 

पहले सेमीफाइनल में भिवानी ने पानीपत को 8/7 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में जींद ने हिसार को 11/3 से हराया। फ़ाइनल मैच में जींद ने भिवानी को 10/5 से हराकर पहला स्थान हासिल किया और हिसार ने पानीपत को 9/8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

 

सब जुनियर लड़कियों के वर्ग मे

पहले सेमीफाइनल मे जींद ने चरखी दादरी को 7/5 से हराया
दूसरे सेमीफाइनल मे रोहतक ने हिसार को 10/8 से हराया, फ़ाइनल मैच मे रोहतक ने जींद को 15/11 से हराकर पहला स्थान हासिल किया और चरखी दादरी ने हिसार को 11/8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE