BJP National President JP Nadda : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा घरौंडा में करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित : दुष्यंत भट्ट

0
63
BJP National President JP Nadda
  • निवर्तमान मुख्यमंत्री एवं करनाल प्रत्याशी मनोहर लाल का होगा विशेष अभिनंदन समारोह : सांसद भाटिया
  • समारोह में पानीपत से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल : प्रमोद विज

Aaj Samaj (आज समाज),BJP National President JP Nadda,पानीपत : भारतीय जनता पार्टी की ओर से निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रथम बार करनाल लोकसभा क्षेत्र में पधारने पर 19 मार्च मंगलवार को घरौंडा अनाज मंडी में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अभिनंदन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने पानीपत जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दी। बैठक को सांसद संजय भाटिया, पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुकेश सैनी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को ज्वाइन किया।

मनोहर लाल करनाल संसदीय क्षेत्र से जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे

भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि दानवीर कर्ण की पवित्र नगरी करनाल से निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस निर्णय से सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं के इस अद्भुत जोश और उत्साह से स्पष्ट है कि संत स्वभाव के मनोहर लाल करनाल संसदीय क्षेत्र से जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। जिला अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि हरियाणा सहित भारत में 18 और 19 वर्ष के लगभग दो करोड़ नए मतदाता है जो लोकतंत्र का प्रथम संस्कार ग्रहण करके अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।

 

सभी 16 मंडल अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारियां

बैठक में पानीपत जिले के सभी 16 भाजपा मंडल अध्यक्षों को घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने जा रहे अभिनंदन समारोह को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव से पार्टी के लिए कार्य करें और समाज के हर वर्ग से संपर्क कर मनोहर लाल जी को सबसे अधिक मतों से जीत दिलाना सुनिश्चित करें। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भारत युवाओं की आकांक्षाओं का देश है और भारतवर्ष अपनी युवा शक्ति और सामर्थ्य पर गर्व करता है | युवाओं का यही आत्मविश्वास सर्वतोमुखी उन्नति के स्वप्न को साकार करेगा। युवा वर्ग का भाजपा के प्रति प्रेम ही पार्टी की ताकत बन रहा है।  उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले नवयुवकों को पार्टी की नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गली मोहल्ले तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि आज विकसित भारत विकसित हरियाणा के मूलमंत्र को हरियाणा की राज्य सरकार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार सशक्त रही है और पारदर्शिता और सुशासन के लिए युगों-युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिनंदन समारोह में पानीपत शहर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।  इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में मोनू सैनी, गोविंद सैनी, राजेश सैनी, राजकुमार, लहणाराम, प्रमोद सैनी, सन्नी सैनी, सुनील सैनी, पंकज सैनी, दीपक सैनी, मोनू सैनी, टिंकू सैनी, मोहित वाल्मीकि, गोल्डी, साहिल, सोनू सैनी, मनीष सैनी, दिलबाग सैनी सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।

SHARE