Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तान ने दो साल बाद फिर तोड़ा सीजफायर, बीएसएफ के 2 जवान घायल

0
124
Pakistan Violates Ceasefire
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, बीएसएफ के 2 जवान घायल

Aaj Samaj (आज समाज), Pakistan Violates Ceasefire, श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से  जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग की गई जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात रात करीब आठ बजे विक्रम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से ब्रस्ट फायर किया गया और इसकी चपेट में आने से एक जवान के पेट और दूसरे जवान के हाथ में गोली लगी। बल के अन्य जवानों ने उन्हें तुरंत जम्मू मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। इसके बाद बीएसएफ तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

2021 के शांति समझौते के बाद पहली घटना

अरनिया सेक्टर में तैनात भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। सेना के अधिकारियों ने बताया, 2021 में दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते के बाद सीजफायर उल्लंघन की यह पहली घटना है। उन्होंने बताया, बीएसएफ के दोनों जवान बिजली के खंभे में चढ़कर लाइट ठीक कर रहे थे तभी पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोली चला दी। बता दें कि विक्रम पोस्ट पर बीएसएफ के 120 बटालियन की तैनाती है। जिस जगह पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है वह इलाका सीमा से करीब 60 मीटर और विक्रम पोस्ट से करीब 1500 मीटर की दूरी पर है।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं दोनों जवान

सूत्रों ने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी रेंजरों ने आतंकियों को कवर फायर दिया, जिसमें दोनों जवान घायल हुए। घायलों दोनों जवानों में पश्चिम बंगाल के आलोक साहा व सुरजीत विश्वास शामिल हैं। बीएसएफ की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। भारत और पाकिस्तान ने शुरुआत में 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान समझौते का उल्लंघन करता आया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच 3,323 किमी लम्बा बॉर्डर

2020 में 5,000 से ज्यादा बार गोलीबारी की घटना हुई, जो एक साल में सबसे ज्यादा थी। 2021 में युद्धविराम की घोषणा से पहले, पाकिस्तान ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की थी, जिससे भारत में बॉर्डर के पास के स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और धार्मिक स्थानों को नुकसान पहुंचा था। भारत-पाकिस्तान के बीच 3,323 किमी लंबी बॉर्डर है जिसमें से 221 किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा और 740 किमी एलओसी जम्मू-कश्मीर में आती है।

फरवरी, 2021 हुए थे युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उस दौरान दोनों देशों ने घोषणा की थी कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे। तब इस्लामाबाद और नई दिल्ली में जारी एक संयुक्त बयान में इसका ऐलान किया गया था।

 

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE