Painful-woman burnt her three children alive, set herself on fire: दर्दनाक-महिला ने अपनेतीन बच्चों को जिंदा जलाया, खुद को भी लगाई आग

0
186

गिरिडीह। दर्दनाक घटना झारखंड के गिरिडीह जिलेसे सामने आई जहां एक मां ने अपनी तीन बच्चों को बक्से में बंद कर जिंदा जला दिया और बाद में खुद को भी आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दूध को घर में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने यह खतरनाक कदम उठाया गया। जबकि वहीं दूसरी ओर महिला के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी और बचों की हत्या कर दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जिस समय यह घटना घटी महिला का पति खेत में काम करने गया हुआ था। गिरिडीह के राजधनवार में यह घटना घटी, ग्रामीणों ने बताया कि महिला का घर में दूध लेने-देने को लेकर विवाद हुआ था। पड़ोसियों के मुताबिक इस बात पर पंचायत भी बैठी थी। जिसमेंमहिला के मायके से भी लोगों को बुलाया गया था। अपने घर से लोगों को बुलाए जाने से महिला नाराज चल रही थी। मंगलवार की सुबह रोज की तरह खेत मेंकाम करने गया और पीछे से महिला ने दो बेटो और एक बेटी को बेहरमी से बक्से मेंबंद करकेआग लगा दी। इसकेबाद उस महिला नेखुद को आग लगा ली। आग लगानेके बाद वहांचीख पुकार मचने के लिए बाद वहां लोग इकत्रित हो गए। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। बाद में बुरी तरह जली हालत मे ंअस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गई।

SHARE