• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home Others महान आध्यात्मिक समाज सुधारक थे संत रविदास जी
  • Others

महान आध्यात्मिक समाज सुधारक थे संत रविदास जी

By
admin
-
June 28, 2021
0
3125
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    sant ravidas
    sant ravidas

    भक्तिकालीन संत व कवि रविदास का जीवन व उनकी शिक्षाएं अत्यंत प्रेरक हैं। वे महान आध्यात्मिक समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा, मनोवांक्षित जन्म किसी के वश की बात नहीं है। जन्म ईश्वर के हाथ में है। सभी ईश्वर की संतान हैं अत: जन्म के आधार पर भेदभाव करना ईश्वर की व्यवस्था को नकारने जैसा है। वे कहते हैं- रैदास जन्म के कारणै, होत न कोई नीच। नर को नीच करि डारि हैं, औछे करम की कीच।। मान्यता है कि संत रविदास ने तपोबल से सिद्धियां हासिल कीं, चमत्कार किए, लेकिन कभी अहंकार नहीं किया। उन्होंने घृणा का प्रतिकार घृणा से नहीं, बल्कि प्रेम से किया। हिंसा का हिंसा से नहीं, बल्कि अहिंसा और सद्भावना से किया। इसलिए वे प्रत्येक व्यक्ति के प्रेरणास्त्रोत बने। उन्होंने निर्भीकता से अपनी बात कही।

    समाज को नई राह दिखाई और कुरीतियों को दूर करने के लिए सच और साहस को आधार बनाया। संत रविदास को वेदों पर अटूट विश्वास था। वे सभी को वेद पढ़ने का उपदेश देते थे। वे कहते हैं-‘जन्म जात मत पूछिए, का जात और पाँत। रैदास पूत सम प्रभु के कोई नहिं जात-कुजात।।’ वे कहते हैं-‘एकै माटी के सभै भांडे, सभ का एकै सिरजनहार। रैदास व्यापै एकौ घट भीतर, सभ को एकै घड़ै कुम्हार।। वैदिक वर्ण व्यवस्था में व्यक्ति के गुण, कर्म और स्वभाव को महत्त्व दिया गया है। संत रैदास ने मांसाहार, अनैतिकता, धनलिप्सा, दुराचार को भी असामाजिक घोषित किया। उन्होंने सभी तरह की धार्मिक संकीर्णताओं, रूढ़ियों, भेदभाव का विरोध करते हुए कहा, इस तरह की प्रवृत्तियों से समाज कमजोर और अपवित्र बनता है। उन्होंने धार्मिक स्थलों के बजाय व्यक्ति के बेहतर कमरें को महत्वपूर्ण माना और हृदय की पवित्रता को जरूरी बताया। वे कहते हैं-‘का मथुरा का द्वारका, का काशी हरिद्वार। रैदास खोजा दिल आपना, तउ मिलिया दिलदार।। आडंबरों का विरोध करने के कारण उनकी निंदा-आलोचना भी की गई, लेकिन उन्होंने इसकी कभी परवाह नहीं की। उन्होंने धार्मिक एकता स्थापित करने के प्रयास किए। संत रविदास ने जिसे समाज, राष्ट्र और संस्कृति के उन्नयन में नुकसानदायक पाया, उसका खुलकर विरोध किया। इस तरह एक साधक, साधु, योगी, समाज सुधारक, कवि और सिद्ध के रूप में संत रविदास आज भी मानव समाज के लिए प्रेरक, शिक्षक, उपदेशक, मानव मूल्यों के रक्षक के रूप में दिखाई पड़ते हैं।

    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • Sant Ravidas ji
    • spiritual social reformer
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleपरमब्रह्मा का सूचक है शिवलिंग
      Next articleमहम का विकास भाजपा कार्यकाल में हुआ : शमशेर
      admin
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • Haryana News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
      • Haryana News: अंबाला में गली में झाड़ू लगाना पड़ा भारी, मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, बुजुर्ग की मौत
      • Watch Video: फ्लाइट में मिल गए सोनू निगम, यात्रियों ने उतरने से किया मना, सोनू से गाना सुनकर ही उतरे, देखें वीडियो
      • Haryana News: CGST अफसर के घर CBI छापा, घर में मिला देशी-विदेशी नोटों का ढेर और सोने की ईंटें, 10 लाख घूस लेते हुआ था अरेस्ट

      Trending Post

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरा, हरियाणा-पंजाब में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में मौसम का क्या रहेगा हाल?

      November 21, 2026

      Watch Video: बेटी के तिलक में दिखा अनंत सिंह का रुतबा! 1000 गाड़ियों का काफिला, 3 करोड़ की लग्जरी डिफेंडर और 100 ग्राम सोना…

      November 20, 2026

      Film Nihang: राज कुंद्रा की ‘निहंग’ फिल्म पर विवाद, अकाल तख्त साहिब ने मंजूरी देने के दावे को बताया भ्रामक

      November 20, 2026

      POPULAR POSTS

      Haryana News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

      November 21, 2026

      Haryana News: अंबाला में गली में झाड़ू लगाना पड़ा भारी, मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, बुजुर्ग की मौत

      November 21, 2026

      Watch Video: फ्लाइट में मिल गए सोनू निगम, यात्रियों ने उतरने से किया मना, सोनू से गाना सुनकर ही उतरे, देखें वीडियो

      November 21, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions