Rajnath South Korea Visit: रक्षा मंत्री ने सियोल नेशनल सेमेट्री में दी श्रद्धांजलि

0
98
Rajnath South Korea Visit
Rajnath South Korea Visit: रक्षा मंत्री ने सियोल नेशनल सेमेट्री में शहीदों को दी श्रद्धांजलि अर्पित की

Rajnath South Korea Visit, (आज समाज), सियोल: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के बाद दक्षिण कोरिया के दौरे पर पहुंचे हैं और बुधवार को उन्होंने राजधानी सियोल स्थित सियोल नेशनल सेमेट्री का दौरा कर उन शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने विशेष रूप से कोरियाई युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। राजनाथ ने राष्ट्रीय स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले लोगों के सम्मान में कुछ पल मौन रखा।

21 मई तक दक्षिण कोरिया में रहेंगे राजनाथ

राजनाथ मंगलवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे, जिसके साथ ही उनकी दो-राष्ट्रों की यात्रा का दूसरा चरण शुरू हुआ। यात्रा 18 मई से शुरू हुई है जो 21 मई तक चलेगी। सियोल आगमन पर, रक्षा मंत्री का स्वागत दक्षिण कोरिया गणराज्य में भारत के राजदूत, गौरंगलाल दास और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, जिससे सियोल में उच्च-स्तरीय वार्ताओं का मार्ग प्रशस्त हुआ।

18-19 मई को वियतनाम की यात्रा थे राजनाथ

रक्षा मंत्री 18 और 19 मई को वियतनाम की आधिकारिक यात्रा थे, जिसके बाद वे अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए 19 मई से 21 मई तक दक्षिण कोरिया पहुंचे। इस बहु-राष्ट्रीय यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना और सुरक्षा परिदृश्य को आगे बढ़ाना है। अपनी यात्रा के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए, रक्षा मंत्री ने सोमवार को  लिखा, मेरा ध्यान रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने और समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने पर रहेगा, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें : West Asia Tension: ईरान ने ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने पर रखा 500 करोड़ का ईनाम