कल होगी ट्रेड डील पर चर्चा
G7 Summit, (आज समाज), एवियन: 16 महीनों के बाद फ्रांस के एवियन शहर में जी-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पीएम मोदी से मिले। इससे पहले दोनों नेताओं की आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। आज करीब 5 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रम्प और पीएम मोदी कल ट्रेड डील पर चर्चा कर सकते हैं।

व्हाइट हाउस के मुताबिक भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जी7 समिट में इसके सदस्य देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के नेता शामिल होंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे।
इमैनुएल मैक्रों ने पीएम का किया स्वागत

इससे पहले जी-7 समिट के लिए मंगलवार दोपहर एवियन पहुंचने पर मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत किया। जी-7 के देशों के राष्ट्राध्याक्षों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान मोदी ट्रम्प, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से बातचीत करते दिखाई दिए।
इन देशों के नेताओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग और केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो।
ये भी पढ़ें : NEET Re-Exam: केंद्र सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर लगाई अस्थाई रोक


