Jammu-Kashmir Encounter, (आज समाज), श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतकंवाद पर लगातार शिकंजा कसे हुए हैं। दो जगह आतंकियों के खिलाफ आपरेशन चल रहा है। एक जगह उधमपुर जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर जारी है। बताया गया है कि आतंकी एक गुफा में छिपे हैं और उनमें से एक को गोली लगी है।
ये भी पढ़ें: J&K Encounter: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम, सेना ने ढेर किए 2 आतंकी
उधमपुर के बसंतगढ़ में मंगलवार को शुरू हुई थी मुठभेड़
सैन्य सूत्रों के अनुसार उधमपुर के बसंतगढ़ में बीते कल यानी मंगलवार मुठभेड़ शुरू हुई थी। बताया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी गुफा में छिपे हैं और उनमें से गोलीबारी के दौरान एक को गोली लगी है। सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत सीआईएफ डेल्टा के जवानों ने सीआरपीएफ तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ बसंतगढ़ इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया है। व्हाइट नाइट कोर की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir के कुलगाम जिले में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
सूत्रों ने बताया है कि रामनगर स्थित जाफर के जंगल में आतंकी छिपे हैं और पिछले कल सुरक्षा बलों को देखते ही उन्होंने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक फायरिंग जारी रही और इस दौरान एक आतंकी को गोली लगी। बताया गया है कि गोली लगने के बाद वह अपने साथी के साथ गुफा में चला गया है। सूत्रों ने बताया है कि गुफा में भागने के दो रास्ते हैं।
गुफा के एक हिस्से को ब्लास्ट से ध्वस्त किया
व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps) के मुताबिक गुफा के एक हिस्से को सुरक्षा बलों ने विस्फोट से ध्वस्त कर दिया है। बताया गया है कि मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकियों गुफा से बाहर निकलने की कोशिश की और इस दौरान फिर से फायरिंग हुई। साथ ही तेज धमाके भी सुने गए हैं। इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षाबल मौके पर भेजरकर इलाके की पूरी तरह घेराबंदी की गई। सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूजीबीएल) का इस्तेमाल किया। गुफा के अंदर ड्रोन भी भेजा गया है ताकि इस बात का पतालगाया जा सके कि आतंकी जिंदा हैं या मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें : J&K Encounter: कुलगाम के अखल में तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर


