भारत के इस CEO को सबसे ज्यादा इन्क्रीमेंट, लगातार तीसरी बार बने भारत में सबसे ज्यादा वेतन वाले CEO

0
148

HCLTech CEO Increment : HCLTech के सीईओ एवं एमडी सी विजयकुमार ने भारत में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ का तमगा लगातार तीसरी बार अपने नाम किया है। इस साल पांच कंपनियों के सीईओ इस कतार में थे, लेकिन विजयकुमार को मिले इन्क्रीमेंट ने सबको पछाड़ दिया। उन्हें साल दर साल आधार पर 66.98% का इन्क्रीमेंट मिला है, जिससे उनका वेतन बढ़कर 176.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

शीर्ष पांच IT कंपनियों के CEO का वेतन

देश की शीर्ष पांच IT कंपनियों की बात करें, तो TCS के सीईओ के कृतिवासन का वित्त वर्ष 2026 में वेतन 28 करोड़ रुपये, विप्रो के सीईओ श्रीनिवास पालिया का 49.6 करोड़ रुपये, एलटीएम के वेणु लंबू का 27.26 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, टेक महिंद्रा के सीईओ मोहित जोशी का वेतन 67.5 करोड़ रुपये हो गया है।

  • HCLTech – 176 करोड़ रुपये
  • TCS – 28 करोड़ रुपये
  • Wipro – 49.6 करोड़ रुपये
  • LTM – 27.26 करोड़ रुपये
  • Tech Mahindra – 67.5 करोड़ रुपये

वेतन में ये हैं शामिल

विजयकुमार के सालाना वेतन में बेसिक 23.88 करोड़ रुपये, परफॉर्मेंस से जुड़ा बोनस 19.26 करोड़ रुपये और लॉन्ग टर्म प्रोत्साहन (LTI) लगभग 37.95 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, RSU के तौर पर करीब 90.53 करोड़ रुपये मिलेंगे। जब कोई बड़ी कंपनी अपने टॉप अधिकारियों या कर्मचारियों को बोनस या इंसेंटिव देना चाहती है, तो वह सीधे कैश देने के बजाय अपनी कंपनी के शेयर अलॉट करती है, इसे RSU कहते हैं। इसके अलावा, उन्हें अन्य लाभ और भत्ते के तौर पर 2.99 करोड़ रुपये मिलेंगे।

  • बेसिक – 23.88 करोड़ रुपये
  • परफॉर्मेंस से जुड़ा बोनस – 19.26 करोड़ रुपये
  • लॉन्ग टर्म प्रोत्साहन (LTI) – लगभग 37.95 करोड़ रुपये
  • RSU – 90.53 करोड़ रुपये
  • अन्य लाभ और भत्ते – 2.99 करोड़ रुपये

अमेरिका में रहते हैं विजयकुमार

एचसीएल टेक के सीईओ अमेरिका में रहते हैं और उन्हें वेतन कैलिफोर्निया के कानून के तहत गठित कंपनी HCL America Inc से मिलता है। यह कंपनी एचसीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

कर्मचारियों से 291 गुना ज्यादा है वेतन

HCL Tech की रिपोर्ट के मुताबिक सी विजयकुमार की सैलरी कंपनी के औसत कर्मचारी के वेतन से 291.9 गुना अधिक है। 30 जून 2026 तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की कुल संख्या 2,27,181 थी।

HCLTech ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी के कर्मचारी अलग-अलग देशों में फैले हुए हैं। इसलिए, सभी ग्लोबल कर्मचारियों के वेतन को 31 मार्च, 2026 की स्थिति के अनुसार संबंधित देश और भारत के बीच लागू ‘परचेजिंग पावर पैरिटी’ (PPP) कन्वर्ज़न फैक्टर का इस्तेमाल करके भारतीय रुपये में बदलने के बाद ही कर्मचारियों की औसत वेतन तय किया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]