नई दिल्ली. भारतीय टीम के सलेक्शन को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार सवाल उठ रहे हैं. टेस्ट से विराट कोहली और रोहित शर्मा के अचानक संन्यास के बाद तमाम पूर्व क्रिकेटर ने सवाल उठाए. चैंपियंस ट्रॉफी जीताने के बाद रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की छुट्टी कर दी गई. दो साल के बाहर बैठे श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंप दी गई. ऐसे फैसलों की वजह से चयन समिति पर सवाल उठा रहे हैं.
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमेटी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर चयन पैनल के दो सदस्यों से नाराज बताए जा रहे हैं. दोनों का आरोप है कि ये सदस्य “आवश्यकता से ज्यादा सक्रिय” हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और अगरकर इन दो चयनकर्ताओं से खफा हैं. दोनों टॉप BCCI अधिकारियों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी नियुक्ति से टीम चयन प्रक्रिया बेहतर हुई है. रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि ये दो चयनकर्ता हाल ही में टीम की खराब T20I फॉर्म (T20 विश्व कप जीतने के कुछ महीनों बाद 7 में से 6 मैच हारना) का जिम्मेदार ठहराए जाने से बचने की भी कोशिश कर रहे हैं.
संजू सैमसन को लेकर मतभेद
गौरतलब है कि संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर रखने के फैसले पर अजीत अगरकर और अन्य चयनकर्ताओं के बीच मतभेद था. गंभीर और अगरकर के बीच कोई दरार नहीं. हाल ही में पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर कहा था कि मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच के बीच फ्रिक्शन (तनाव) हो सकता है. कार्तिक ने कहा था कि अगरकर लंबी योजना पर काम कर रहे हैं. गंभीर हर मैच जीतना चाहते हैं, जिससे कन्फ्यूजन हो रहा है. सूत्र ने कार्तिक के इस बयान को खारिज कर दिया गया है. गौतम गंभीर और अजित अगरकर के बीच नियमित संपर्क और अच्छा तालमेल बना हुआ है.

भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड में तीन मैचों की ODI सीरीज खेल रही है. टीम ने बर्मिंघम में पहले मैच में छह विकेट से शानदार जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बना ली है. क्या सिलेक्शन कमेटी के अंदरूनी मुद्दे टीम के प्रदर्शन पर असर डालेंगे? इस पर नजरें बनी हुई हैं.


