Falgun Month: कल से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास

0
963
Falgun Month: कल से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास
Falgun Month: कल से शुरू हो रहा है फाल्गुन मास

खुशहाली के लिए भूलकर भी न करें ये गलतियां!
Falgun Month, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू पंचांग में फाल्गुन मास को बहुत ही पुण्यदायी और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर माना गया है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इसी माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व भी आते हैं। फाल्गुन मास में किए गए दान, पूजा, व्रत और जप-तप का फल कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में इस पावन माह में कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

कब से शुरू होगा फाल्गुन माह

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 2 फरवरी 2026 से साल के अंतिम महीने यानी फाल्गुन माह की शुरूआत हो रही है। यह महीना न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वसंत के आगमन के लिए जाना जाता है, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है। फाल्गुन का समापन 3 मार्च 2026 को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु, शिव जी और श्री कृष्ण की उपासना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

फाल्गुन के महीने में भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही कल्याणकारी होता है, क्योंकि इसी माह में शिव-शक्ति के मिलन का उत्सव महाशिवरात्रि मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस माह का महत्व, पूजा विधि और वे गलतियां जिनसे आपको बचना चाहिए।

फाल्गुन माह का विशेष महत्व

फाल्गुन माह को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। चंद्रमा का जन्म भी इसी माह में माना जाता है, इसलिए मानसिक शांति के लिए इस महीने में चंद्र देव की पूजा फलदायी होती है।

भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • इस महीने से मौसम बदलने लगता है। सुबह देर तक सोना स्वास्थ्य और सौभाग्य दोनों के लिए हानिकारक माना जाता है।
  • फाल्गुन में तामसिक भोजन (मांस-मदिरा) और नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह भक्ति का महीना है।
  • इस महीने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। गंदे कपड़े पहनना या घर में गंदगी रखना दरिद्रता को आमंत्रण देता है।
  • यह प्रेम का महीना है। किसी का अपमान न करें और न ही घर में झगड़ा होने दें, वरना लक्ष्मी जी रुष्ट हो सकती हैं।
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से इस महीने से ठंडे पानी से स्नान करना और अधिक पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

फाल्गुन माह की पूजा विधि

  • प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। यदि संभव हो तो पानी में थोड़ा गंगाजल मिला लें।
  • तांबे के लोटे में जल, रोली और फूल डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • फाल्गुन में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप या राधा-कृष्ण की पूजा करें। उन्हें अबीर-गुलाल और पीले फूल अर्पित करें।
  • इस महीने में अपनी क्षमता के अनुसार अनाज, कपड़े या शुद्ध घी का दान जरूरतमंदों को करें।

फाल्गुन में क्या करें?

  • भगवान को प्रतिदिन गुलाल चढ़ाएं और स्वयं भी तिलक लगाएं।
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का नियमित जाप करें।
  • TAGS
  • [post_tags]