रेड कार्पेट पर आने के लिए मानने होंगे ये रूल्स
Cannes Film Festival, (आज समाज), मुंबई: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि नए ड्रेस कोड की भी जबरदस्त चर्चा हो रही है, क्योंकि आॅगेर्नाइजर्स ने रेड कार्पेट फैशन को लेकर कुछ ऐसे सख्त नियम लागू कर दिए हैं, जिन्होंने हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी को हैरान कर दिया है।
इस साल कान्स के रेड कार्पेट पर अब कोई भी स्टार बेहद ज्यादा रिवीलिंग यानी न्यूड ड्रेस पहनकर एंट्री नहीं कर सकेगा, क्योंकि फेस्टिवल मैनेजमेंट ने साफ तौर पर कहा है कि इवेंट के दौरान डिसेंसी बनाए रखने के लिए ऐसे आउटफिट्स पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

नहीं मिलेंगी एंट्री
सिर्फ न्यूड फैशन ही नहीं, बल्कि लंबे ट्रेल वाले भारी-भरकम गाउन भी इस बार कान्स में अलाउड नहीं होंगे, क्योंकि आॅगेर्नाइजर्स का मानना है कि ऐसे आउटफिट्स रेड कार्पेट की मूवमेंट और थिएटर में बैठने की अरेजमेंट को इफेक्ट करते हैं।
कान्स के आॅफिशियल चार्टर में साफ लिखा गया है कि अगर कोई भी गेस्ट इन नियमों का पालन नहीं करेगा, तो उसे रेड कार्पेट पर एंट्री तक नहीं दी जाएगी, यानी इस बार फैशन के साथ-साथ नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी रहने वाला है।
आॅफिशियल वेबसाइट पर नियमों को शेयर किया गया

इसके अलावा फेस्टिवल ने स्नीकर्स पर भी सख्ती दिखाई है और ग्रैंड थिएटर लुमिएर की गाला स्क्रीनिंग्स के लिए सिर्फ फॉर्मल और एलिगेंट फुटवियर को ही मंजूरी दी गई है, जिससे अब सेलिब्रिटीज को अपने पूरे लुक की प्लानिंग नए तरीके से करनी पड़ रही है।
कान्स फेस्टिवल के आॅफिशियल वेबसाइट पर नियमों को शेयर किया गया है। जिसमें ग्रैंड थिएटर लुमिएर की गाला स्क्रीनिंग्स में लॉन्ग ड्रेस और टक्सीडो पहनना जरूरी है। इसके अलावा कॉकटेल ड्रेस, डार्क कलर पैंटसूट, काले ट्राउजर-टॉप और बो टाई या गहरे रंग की टाई वाले फॉर्मल सूट भी अलाउ किए गए हैं।

टोट बैग, बैकपैक और बड़े साइज के बैग ले जाना पर भी पाबंदी
इतना ही नहीं, ड्रेस कोड के साथ ही साथ फेस्टिवल में टोट बैग, बैकपैक और बड़े साइज के बैग ले जाना भी मना है। निर्देश में साफ तौर पर लिखा है कि जो भी इन चीजों को नहीं मानेगा, उन्हें रेड कार्पेट पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: कान्स पहुंचीं आलिया भट्ट, सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस


