Election campaign ends in Maharashtra and Haryana, votes will be cast on Monday: महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार समाप्त, सोमवार को डाले जाएंगे वोट

0
539

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार थम गया। अब सियासी पार्टियां चुनाव प्रचार नहीं कर सकती। शनिवार इसके लिए आखिरी दिन था। दोनों राज्यों में शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब 21 अक्टूबर को दोनों ही राज्यों में वोटिंग होगी। हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए 90 विधानसभा सीट पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। जबकि सोमवार को ही महाराष्ट्र की 288 विधान सभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। वोटरर्स सोमवार को दोनों प्रदेशों में नेताओं का भविष्य ईवीएम में कैद करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में दो रैली को संबोधित किया। जबकि गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में रैली को संबोधित किए। हरियाणा के ऐलनाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने हिंदुस्तानियों की आस्था, परंपरा और संस्कृति को कभी मान नहीं दिया। कांग्रेस की जो अप्रोच हमारे पवित्र स्थानों के साथ रही, वही अप्रोच जम्मू-कश्मीर के साथ भी रही। 70 वर्ष तक समस्याओं में उलझाते रहे, समाधान के लिए ईमानदार कोशिश नहीं की।

  • TAGS
  • [post_tags]