America Attack Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में 7 धमाके, अमेरिका पर हमलों का आरोप

0
1612
America Attack Venezuela
America Attack Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में धमाके, अमेरिका पर हमलों का आरोप

Seven Explosions In Venezuela, (आज समाज), वाशिंगटन/काराकास: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम 7 धमाकों की आवाज़ सुनी गई है। वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका पर मिलिट्री हमला करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी मीडिया ने भी दावा किया है कि ट्रंप के आदेश पर काराकास में हवाई हमले कि गए हैं। धमाकों के बाद देश में दहशत का माहौल है और बताया जा रहा है कि वहां इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक धमाकों के बाद राजधानी शहर के दक्षिणी इलाके में एक कम ऊंचाई पर उड़ने वाला विमान देखा गया। वहां एक बड़ा मिलिट्री बेस है। विस्फोटों के बाद कथित तौर पर वहां  बिजली नहीं थी। 

कई राज्यों में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला

वेनेजुएला सरकार एक बयान जारी कर कहा है कि अमेरिका ने कई राज्यों में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमला कर किया है। मामले फ़िलहाल अमेरिका की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वेनेजुएला का कहना है कि देश के कई हिस्सों पर हमला हुआ है। सरकार ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने अमेरिका द्वारा काराकास में नागरिक और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ मिरांडा, अरागुआ और ला गुएरा राज्यों में वेनेजुएला के इलाके और आबादी पर किए गए हमले की निंदा करती है और उसका विरोध करती है।

सुबह करीब 2 बजे काराकास में 7 धमाकों की आवाज़ सुनी गई

रिपोर्टों के के मुताबिक शनिवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 2 बजे काराकास में कम से कम सात धमाकों की आवाज़ सुनी गई, साथ ही कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों की आवाज़ भी सुनाई दी। वेनेजुएला सरकार ने कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने संविधान और राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों के अनुसार, सही समय और परिस्थितियों में राष्ट्रीय रक्षा योजनाओं को लागू करने का आदेश दिया है।

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा साबित तेल भंडार है। लेकिन स्थिति उतनी आसान नहीं है जितनी कि अमेरिका का जाकर तेल ले लेना। इसे एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में देखने की ज़रूरत है, जिसे कुछ विश्लेषक ट्रंप प्रशासन के तहत एक नई मोनरो डॉक्ट्रिन बताते हैं। इस अप्रोच का मकसद इस क्षेत्र में अमेरिका के दबदबे को फिर से कायम करना है, क्योंकि वाशिंगटन देख रहा है कि वेनेजुएला और चीन, ईरान और रूस जैसे देशों के बीच बढ़ते संबंधों के कारण उसका प्रभाव कम हो रहा है, जिन्हें अमेरिका रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानता है।

संकट का मुख्य कारण बना हुआ है तेल

वेनेजुएला का ज़्यादातर तेल अब चीन को एक्सपोर्ट किया जाता है, जिसमें उन टैंकरों का भी इस्तेमाल होता है जिन पर अमेरिका ने बैन लगाया है। इसलिए, तेल इस संकट का मुख्य कारण बना हुआ है। साथ ही वाशिंगटन में उन सरकारों के साथ काराकास के करीबी संबंधों को लेकर भी चिंता है जिन्हें अमेरिका अपना विरोधी मानता है।

 

  • TAGS
  • [post_tags]